गढ़वा की पुलीस कर रही पूरी तैयारी, चोरी करना पड़ेगा गढ़वा में भारी, चोरों के लिए बिछाई जा रही जाल
गढ़वा में चोरी की घटनाओं को लगाम लगाने को लेकर DSP ने अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी एवं स्वर्ण व्यवसायियों के साथ की अहम बैठक
*गढ़वा जिला ब्यूरो अरमान खान की रिपोर्ट*
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी ने सोमवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों एवं स्वर्ण व्यवसायियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बैठक में एसडीपीओ ने स्वर्ण विक्रेताओं से समस्याओं की जानकारी लिया. इसके बाद उन्होंने सभी दुकानदारों को चोरी डकैती एवं छिनतई जैसी घटना को लेकर उन्हें सतर्क रहने को कहा .उन्होंने सभी दुकानदारों को अपने-अपने दुकान के आगे तथा दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाने ,रजिस्टर खोलने ,आधार कार्ड लेने, स्थानीय गारंटर, खरीदारी के उपरांत खाता में पेमेंट करने, दुकान में आकर सोना चांदी बेचने वाले ग्राहक का नाम, पता एवं अन्य उल्लेखनीय बातों को फॉर्म भर कर लेने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अगर ग्राहक अकेले सोना चांदी बेचने आते हैं तो उनके घर वालों को सूचित करें तथा ध्यान रहे कि बालिग से ही सोना चांदी के आभूषण की खरीदारी करें. उन्होंने पुलिस का नम्बर दुकान के आगे लिखवाने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी बैंक कर्मियों ,सीएसपी संचालक एवं पेट्रोल पंप के संचालकों के साथ बैठक किया जायेगा.बैठक में भवनाथपुर पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार, नगर उंटारी थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार, रमुना थाना प्रभारी सुधांशु कुमार,खरौंधी थाना प्रभारी अभय कुमार,हरिहरपुर ओपी प्रभारी शौक़त खान, अभय कुमार ,अनुराग सोनी, धनज्जय सोनी,लालमुनि सोनी,जगु सेठ,लल्लू सेठ,राजू सोनी,वीरेंद्र सेठ,बृंद सेठ,राजेंद्र सेठ,सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
Read Time:2 Minute, 48 Second