पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत सोरडीहा में आशीर्वाद हॉस्पिटल परिसर में मां वैष्णवी अल्ट्रासाउंड का शुभारंभ किया गया।जिसके बतौर मुख्य अतिथि M.B.B.S स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ गढ़वा चिकित्सा पदाधिकारी
डॉ.माया कुमारी पांडेय ने नव निर्मित संस्थान का फीता काटकर शुभारंभ किया ।वहीं उद्घाटन समारोह में उपस्थित संस्थान के प्रोप्राइटर डॉ. दीपक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की यहाँ जो अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा उपलब्ध है वह 4D कलर के साथ साथ अन्य उपकरणों से पूर्णतः लैस है। जिसके द्वारा आसानी से गर्भावस्था में पल रहे बच्चे का एक-एक पार्ट को देखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि अति सुदूरवर्ती क्षेत्र के महिलाओं को प्रेगनेंसी की स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा भेजे जाने वाले महिलाओं को नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान डॉ. आशीष रंजन,डॉ. एम.एम. प्रसाद, डॉ. धीरज कुमार,डॉ. विश्वजीत सिंह,डॉ. रवि कुमार,डॉ. इलहाक अंसारी,डॉ ,चंद्रशेखर दुबे,प्रेमशंकर दूबे,संगीता कुमारी पंकज कुमार,नेजाम अंसारी,मधु कुमारी,किरण कुमारी,आरती कुमारी सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
Read Time:2 Minute, 0 Second