0 0
Read Time:3 Minute, 9 Second

*अवैध बालू खनन को लेकर डीएमओ की कार्रवाई**
*पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***
सदर थाना क्षेत्र के अमानत नदी के समीप 30 हजार सीएफटी अवैध रूप से भंडारित बालू जप्त

भूमि मालिक समेत अज्ञात अवैध भंडारितकर्ता,वाहन परिवहन में संलिप्त वाहन मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज


मेदिनीनगर पलामू

अवैध बालू खनन भंडारण एवं परिवहन पर रोक को लेकर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार के द्वारा कार्रवाई की गयी एवं सदर थाना क्षेत्र के अमानत नदी के समीप अलग-अलग स्थलों पर रखे गए 30 हजार सीएफटी अवैध बालू को जप्त किया गया एवं बालू भंडारित स्थल के भूमि मालिक समेत अज्ञात अवैध बालू भंडारितकर्ता,वाहन मालिक एवं चालक के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी एवं चिहिंत करते हुए सभी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

सदर थाना क्षेत्र के अमानत नदी के समीप अवैध रूप से बालू भंडारित की सूचना मिली थी जिस पर जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार के द्वारा थाना प्रभारी गौतम कुमार के साथ गुरूवार को 10ः15 बजे छापेमारी की गयी,छापेमारी के दौरान मौजा सिंगरा खुर्द के अमानत नदी के समीप अलग-अलग दो स्थलों पर 15-15 हजार सीएफटी बालू भंडारित पाया गया। जिसके बाद जेम्स पोर्टल पर जांच किया गया तो पाया कि किसी के नाम पर निबंधन नहीं है जिस पर अविलंब कार्रवाई करते हुए बालू को जप्त कर लिया गया एवं भूमि मालिक,अज्ञात बालू परिवहन में संलिप्त वाहन मालिक,चालक पर प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी एवं संलिप्त सभी व्यक्त्यिों को चिहिंत करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया।

15 अक्टूबर तक बालू खनन,भंडारण कानून अपराध:आनंद कुमार,जिला खनन पदाधिकारी,पलामू

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने कहा है कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदी से बालू खनन पर पूरी तरह से रोक लगा हुआ है। 15 अक्टूबर तक बालू खनन एवं भंडारित करना कानून अपराध है।उन्होंने स्पष्ट कहा है कि बालू खनन करते पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *