सगमा में विधायक भानु प्रताप शाही ने धुरकी नगर उंटारी मुख्य पथ में सगमा बजार के समीप शुक्रवार को न्यू इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का फीता काटकर एव विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन विधायक भानु प्रताप शाही व पूर्व जिला परिषद नंद गोपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया।
वहीं इस मौके पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि इस पेट्रोल पंप के चालू होने से आस-पास के किसान साथ राहगीरों को डीजल, पेट्रोल लेने में सहूलियत होगी। वहीं पेट्रोल पंप में पेट्रोल लेने आए लोगों से बताया कि सगमा प्रखंड में विकास का कार्य आगे की ओर बढ़ रहा है पेट्रोल पंप खोलने से जो नगर उंटारी,धुरकी, विंधमगंज डीजल एवं पेट्रोल लेने जाना पड़ता था वह अब आपका सगमा प्रखंड में ही उपलब्ध हो गया है इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत फुल माला पहनाकर पंप मालिक नदकिशोर मेहता ने किया, और बताया की बहुत साल से हम कोशिश में लगे हुए थे जो ग्रामीणों का कष्ट उठाना पड़ रहा था आज सगमा प्रखंड में पेट्रोल पंप उपलब्ध हो गया, वही विधायक ने लोगों को पेट्रोल बाइक में डालकर सुभारंभ किया इस मौके पर सगमा पंचायत का मुखिया तेजलाल राम, उप मुखिया मंगलेश यादव, उप प्रमुख अर्जुन कुमार पासवान, कटार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र राम, पूर्व जिला परिषद नंद गोपाल यादव, विधायक प्रतिनिधि दिलीप यादव ,बबलू ठाकुर, शकिचन प्रजापति, समाजसेवी चंद्रकांत यादव, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, विजय यादव, सदानंद यादव, सगमा के पूर्व मुखिया नारायणदास यादव सहित काफी संख्या ग्रामीण मौजूद थे।
Read Time:2 Minute, 30 Second