0 0
Read Time:4 Minute, 13 Second


*पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***

हुसैनाबाद (पलामू): हुसैनाबाद विस क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न अर्धनिर्मित सिंचाई परियोजना जो बर्षों से लंबित पड़े हैं उसको पुरा करवाने हेतु भाजपा सैन्य प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कर्नल संजय कुमार सिंह के नेतृत्व एक 21 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल दिनांक 24 जुलाई दिन सोमवार को गरीब रथ ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना होकर माननीय जल शक्ति मंत्री भारत सरकार श्री गजेंद्र सिंह शेखावत को मांग पत्र सौंपेंगे तथा सिंचाई परियोजना स्वीकृत कराने की मांग रखेंगे। विदित हो कि कर्नल संजय सिंह के द्वारा माननीय जल शक्ति मंत्री से मिलने का समय मांगा था। मंत्रालय के तरफ से 26 जुलाई का समय दिया गया है। इसके पूर्व कर्नल संजय सिंह अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ वर्षों लंबित इन सभी सिंचाई परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। उसी क्रम में आज कुंडपर घाघरा सिंचाई योजना स्थल निरीक्षण करते हुए कर्नल संजय सिंह ने पत्रकारों को बताया कि ऐसे कई सिंचाई परियोजना जो वर्षों से लंबित है जिसे पूर्ण हो जाना चाहिए था। लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों एवं सरकार के उदासीन रवैया के कारण ये सभी योजनाएं अधर लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में हरित क्रांति तथा भूजल स्तर भी ऊपर आता जिससे पेयजल की समस्या खत्म होती।
*कुंड पर*- घाघरा के समीप स्थित जलप्रपात के पानी को बांधकर एक छोटी कैनाल निकालने से तकरीबन तराई में स्थित हजारों एकड़ भूमि सिंचित हो सकती है।
*नॉर्थ कोयल नहर जीरो आर डी योजना* – वर्ष 2008 में ही इसी विधानसभा के मोहम्मदगंज से नॉर्थ कोयल नहर के जीरो आर डी से एक और लिफ्ट कैनाल निकालने का टेंडर निकाला गया था जो सूखे पड़े कररबार कैनाल परियोजना को पुनर्जीवित कर देता परन्तु यह योजना आजतक फाइलों में ही दबा हुआ है।
*हरिहरगंज बटाने नदी सिंचाई परियोजना*- अस्सी के दशक में बने इस सिंचाई परियोजना में डूबे किसानों की भूमि की पूरी मुवाबजा राशि नहीं मिलने के कारण विस्थापित परिवार डैम का फाटक बंद नहीं होने दे रहे हैं जिसके चलते सारा पानी बेकार बह जा रहा है।
*अमकर सिंचाई परियोजना पिपरा*- तीन दशक पुरानी सिंचाई योजना है परंतु सरकार और संवेदक के बीच कुछ तकनीकी पेंच फंसने की वजह से इस अर्धनिर्मित डैम का पानी बेकार बह जा रहा है।
उपरोक्त योजनाओं को गति देने के लिए प्रतिनिधिमंडल जल शक्ति मंत्री से मुलाकात करेंगी। प्रतिनिधिमंडल में भुनेश प्रसाद सिंह लालधन ठाकुर महेन्द्र रजवार विन्देश्वरी यादव बुटन यादव अजय सिंह मनोज शर्मा लालबहादुर सिंह राजीव रंजन मेहता डबल सिंह सत्यनारायण यादव अमित सिंह धिरेन्द्र बैठा तथा अन्य स्थानीय किसान शामिल हैं।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *