प्रखंड स्तरीय 62 वीं सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

झारखंड सरकार द्वारा खेलो झारखंड के तहत गढ़वा जिला के केतार प्रखंड के लोहिया समता हाई स्कूल के मैदान में प्रखंड स्तरीय 62 वीं सुब्रतो कप इंटरनेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता के एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बीपीएम रवि कुमार वैद्य सहित सभी शिक्षकों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।। उसके बाद अंडर-17 में पहला मैच मेरौंनी बनाम परसोडीह के बीच खेला गया जिसमें 3/1 में मेरौंनी की टीम जीत हासिल किया। वही दूसरी मैच केतार बनाम बलीगढ़ के बीच खेला गया जिसमें 1/0 से केतार की टीम जीत हासिल किया। वहीं तीसरा मैच लोहिया समता हाई स्कूल केतार बनाम छाताकुंड बालिका वर्ग के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला रहा। उसके बाद पेनाल्टी शूट खेला गया । जिसमें लोहिया समता हाई स्कूल केतार बालिका वर्ग की टीम को 2/1 से जीत हासिल किया। उसके बाद लोहिया समता हाई स्कूल केतार और छाताकुंड के लड़कों के बीच खेला गया जिसमें लोहिया समता हाई स्कूल के बच्चों ने 1/0 से मैच को जीता। वहीं मौके पर प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार, विनोद पाल, दीनानाथ मेहता, संतोष कुमार ठाकुर, प्रदीप सिंह, बसंत कुमार, नवीन प्रकाश, नरेश प्रसाद गुप्ता, मेघनाथ प्रजापति, रामप्रताप मेहता, गौतम पाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating