खेतों को सूखा देख किसानों के आंखों में पानी, अन्नदाता परेशान!
विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
प्रखंड के विभिन्न गांव में भू-जल स्तर गिरावट आने के बाद धान का बिछड़ा, मकई, तिल, अरहर सूखने के कगार पर है। किसान अपने खेतों में पड़ी दरार को देखकर काफी परेशान दिख रहे हैं। इस वर्ष भी किसानों को सूखे की मार की आशंका सता रही है। एक तरफ भीषण गर्मी से चारों ओर लोग परेशान हैं, दूसरी ओर भू-जलस्तर में गिरावट आने से पेयजल की विकट समस्या उत्पन्न हो गई है। नदी, नाला, तालाब, कुंवा व चापाकल आदि सूखा पड़ा है। स्थिति यह है कि पेयजल के लिए लोगों को भटकना पड़ रहा है। खेती के लिए पानी की व्यवस्था करना किसानों के लिए समस्या बनी हुई है। लोग कहते हैं सावन में बारिश से खेत पानी से भर जाते हैं, और किसानों की उम्मीदें हरियाली से, लेकिन प्रखंड में किसानों की आस्था अब खंडित होने लगी हैं। अन्नदाता का भरोसा बादलों पर से डगमगाने लगा है। ऐसा लग रहा है जैसे इस बार भी बादलों ने खेत के बदले किसानों की आंखों में बरसात की है. फिलहाल बारिश के आसार दूर -दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं जिससे किसान परेशान है।आज धरती के भगवान किसान के मायूस चेहरा देख कर दिल सहम गया। वर्षा कम होने के कारण धान के बिचड़ा भी सुख रहा है, अपने ही खेत पर घूमता एक किसान अपने खेत में किए हुवे धान के बिचड़ा को देख कर मायूस होकर वंही फुट फुट कर रोने लगे। सारंग पंचायत के जतपुरा के किसानों ने बताया की 1966-67 के अकाल को झेला है उन्हें पुनः उसकी याद सताने लगी है।
आर्द्रा नक्षत्र, आषाढ़ और अब सावन भी बीतने वाला है अभी तक वर्षा नही के बराबर हुई है, दिन में चिलचिलाती धुप व् उमस भरी गर्मी से पूरा जनजीवन तबाह है। वर्षाभाव में खेतो से धूल उड़ रही है, सारी भूमि बंजर सी हो गयी है ऐसी स्थिति में प्रकृति की रुख भांपकर किसानों के बच्चे रोजी-रोटी की तलाश में अन्य प्रदेशों की ओर पलायन शुरू कर दिए हैं।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating