0 0
भारतीय वायुसेना ने अग्नि वीर वायु भर्ती 01/2024 की तारीख़ों की घोषणा कर दी है, योग्य अभियार्थी 27 जुलाई से कर सकेंगे आवेदन। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 23 Second



अग्निपथ स्कीम के तहत भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु भर्ती बैच 01/2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जुलाई 2023 से शुरू होगी. अग्निवीर वायु भर्ती के लिए इच्छुक अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीद्ववार भर्ती से सम्बधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीरवायु भर्ती 01/2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 27 जुलाई से 17 अगस्त 2023 रात 11 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. योग्य अभियार्थी एयर फोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता
12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अग्रेंजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंको के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इजीनियरींग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है।

आयु सीमा
उम्मीदवारों का जन्म 27 जून 2003 और 27 दिसंबर 2006 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ होना चाहिए. अगर कोई उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को पास कर लेता है, तो नामांकन की तिथि के अनुसार ऊपरी आयु सीमा 21 साल होनी चाहिए. आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 250 रुपये रजिस्ट्रेशन और एग्जाम फीस का भुगतान करना होगा।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress