*सतबरवा /*पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट*
आगामी 29 जुलाई को होने वाले मोहर्रम त्योहार को लेकर मंगलवार को सतबरवा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता वीडियो राज किशोर प्रसाद संचालन थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने किया। बैठक में सतबरवा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले सभी जनप्रतिनिधि पीस कमेटी के सदस्य व गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों ने अपने अखाड़े और जुलूस के रास्तों के बारे में बताया, वही वीडियो व थाना प्रभारी ने कहा कि लाइसेंस में अंकित रास्तों से ही जुलूस पार करें और दोनों समुदाय मिलकर खुशी खुशी त्यौहार मनाए। जिस तरह प्रशासन आपके साथ हैं उसी तरह आप लोग भी प्रशासन को कॉर्पोरेट करें। सोशल मीडिया के अफवाहों पर ध्यान ना दें ,कोई भी ऐसा काम ना करें जिससे विवाद खड़ा हो जाए।मौके पर समाजसेवी कमलेश प्रसाद, मनिका विधायक प्रतिनिधि प्रमोद यादव ,रवि प्रसाद, पप्पू सिंह, हदीस मियां, मोहम्मद इम्तियाज, मोहम्मद रवानी ,हाफिज जुबेर , शैदुल मियां, योगेंद्र भूईयां, दिनेश पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।