बीडियो ने प्रखंड कार्यालय में सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ की बैठक।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा रमना – बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रखण्ड के सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी मुखिया पंचायतकर्मियों के साथ समन्वय बनाकर काम करे ताकि छोटी-छोटी समस्याओ के लिए जनता को प्रखण्ड कार्यालय का चक्कर नही लगाना पड़े। ।बीडीओ ने कहा कि सभी पंचायतों में शिकायत पंजी रखी जाय।जिसमे पंचायत के लोग अपनी समस्या दर्ज करायेंगे।उनमे से पंचायत स्तर की समस्याओ का निदान वही पर किया जाय तथा प्रखण्ड स्तर की समस्याओ को उन तक पहुंचायी जाय ताकि ससमय समस्या का निदान जनता की कठिनाइयों को दूर किया जा सके। बीडीओ ने नियमित रूप से पंचायत सचिवालय खोलते हुए उसमे बिजली,पानी,इंटरनेट और प्रज्ञा केंद्र की सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने खाद्य सुरक्षा निधि की समीक्षा करते हुए इस मद में अवशेष राशि की जानकारी अविलम्ब देने का निर्देश दिया ताकि राशि की मांग की जा सजे। बीडीओ ने सावित्री बाई फुले सुकन्या समृद्धि योजना का शत-प्रतिशत फार्म भरवाने का निर्देश देते हुए इसमें कोताही बरतने वाले के विरुद्ध करवाई करने की बात कही।उन्होंने अपनी उपस्थिति में राशन वितरण कराने का निर्देश भी सभी मुखिया को दिया ताकि पारदर्शिता बनी रहे। वही मनरेगा योजनाओ की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें तेजी लाने का निर्देश भी सम्बन्धित कर्मियों को दिया।बीडीओ ने कहा कि चुकि लोक सभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी गयी है।ऐसे में 15 वी वित्त की राशि से सभी मतदान केंद्रों की व्यवस्था सुदृढ़ किया जाय। बैठक में सभी मुखिया एवं पंचायत सचिव मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating