
विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर गढ़वा में झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया गया। शहर के नवादा मोड़ स्थित उत्सव गार्डेन में बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भगवान बिरसा मुंडा, स्वतंत्रता सेनानी जेठन सिंह खरवार व फेतल सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने आदिवासी समुदाय को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिशोम गुरू शिबु सोरेन ने आदिवासी एवं मूल वासियों के हित की रक्षा के लिए ही अपना सर्वस्व न्यौछावर कर झारखंड को अलग राज्य बनवाया। झारखंड निर्माण का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब आदिवासिययों को उनका पूरा हक व अधिकार मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आदिवासियों की दो प्रतिशत आबादी है। परंतु एक राजनीतिक दल के लोग आदिवासियों का उपयोग वोट बैंक के रूप में करते हैं। वे लोग सत्ता में आते ही आदिवासियों को भूल जाते हैं।

झारखंड सरकार आज पूरे राज्य में धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मना रही है। मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार सभी जरूरतमंद एल को वन पट्टा उपलब्ध करायेगी। यदि इस कार्य में कोई अधिकारी लापरवाही बरततें है, तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। । कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह खरवार छोटू ने किया। मौके पर मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, चंदा देवी, अनिता दत्त, रजनीगंधा, ताहिर अंसारी, बनारसी सिंह खरवार, नवीन तिवारी, दिलीप गुप्ता, राजकिशोर यादव, मंदीप सिंह खरवार, कमता सिंह खरवार, बेलाश सिंह खरवार, नितेश सिंह खरवार, प्रमिला देवी, सुनैना देवी, लीलावती देवी, रतन सिंह खरवार, बसंती पन्ना, शिवलखन लकड़ा, गजाधर सिंह खरवार, बागेश्वर सिंह, कपिल देव सिंह, बंधन उरांव, मंगरू सिंह सहित काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे।
