0 0
किसान के खेत सुखे, सड़क पर धनरोपनी, यही हमारे क्षेत्र का दूर्भाग्य – कर्नल संजय - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 21 Second


*पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट*


हुसैनाबाद (पलामू): प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र झरगाड़ा पंचायत अंतर्गत ग्राम चरकौल में सड़क न बनने से परेशान ग्रामीणों ने बदहाल सड़क को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया है। किसान ब्रिगेड संरक्षक कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जगह-जगह सड़कों में गड्ढों पर धान रोपाई करते हुए प्रदेश सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त रास्तों को जल्द दुरुस्त करने की मांग की है।
बता दें कि ग्राम चरकौल की हालात बेहद खराब है। जहां बारिश के दिनों में ग्रामीणों की चुनौतियां और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। यहां सड़क खस्ताहाल है, क्षेत्र में नालियां भी नहीं बनाई गई, जिसकी वजह से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पाती। सारा पानी सड़क पर भर जाता है। चरकौल निवासी विष्णुदेव पासवान ने कहा तीन दिन पहले एक किशोरी को विषैले जन्तु के काट लिया सड़क खराब होने के कारण कोई वाहन यहां नहीं पहुंच पाई जिसके कारण उसे काफी मशक़्क़त से चारपाई के सहारे झरगाड़ा मुख्य पथ पर ले जाया गया तब उसकी जान बच सकी।
कर्नल संजय सिंह ने कहा कि पहले सड़कों में गड्ढे होते थे लेकिन अब हेमंत सरकार में गड्ढों में सड़क समा गई है। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे के अलावा किसी भी
ग्रामीण सड़क का हाल अच्छा नहीं है। क्षेत्रीय लोग जलजमाव से काफी परेशान है। जलजमाव के वजह से आए दिन इस सड़क पर हादसे होते रहते हैं, वही बरसात के मौसम में जलजमाव की स्थिति और भी बढ़ जाती है। जिससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने का डर है।
जन प्रतिनिधि कागज़ पर विकास का ढिढोंरा पीट रहे हैं और अपने जेब भरने में लगे हुए हैं। उन्हें आम आदमी के समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। किसान के खेत सुखे है और सड़क पर धनरोपनी हो रही है यह हमारे क्षेत्र का दूर्भाग्य हैं। यदि इस सड़क का निर्माण जल्द नहीं कराया गया तो हमलोग उग्र प्रदर्शन करेंगे। मौके पर अरुण कुमार पासवान सनोज यादव मनोज शर्मा अजय सिंह डबल सिंह गणेश प्रजापति विजय प्रजापति इशरार अहमद (गुड्डू) अमित सिंह प्रदीप पासवान सरोज पासवान मनोहर सिंह सत्यनारायण यादव आदि मौजूद रहे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress