झारखण्ड आंदोलन के वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर दिया गया श्रद्धांजलि!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -झारखण्ड आंदोलन के वीर शहीद निर्मल महतो जी का शहादत दिवस झामुमो जिला समिति गढ़वा जिला सचिव मनोज ठाकुर के नेतृत्व में पेय जल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी के आवास पर मनाया गया। अपने दिवंगत नेता झारखंड आंदोलन के महान क्रांतिकारी वीर शहीद निर्मल महतो जी को याद किया गया। ज्ञात हो कि शहीद निर्मल महतो जी को 08 अगस्त 1987 को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। झारखण्ड आंदोलन का एक उभरता नेता शहीद हो गये थे। निर्मल महतो ने शोषण के विरुद्ध एवं गरीब, मजदूरों, किसानों के हक के लिए आवाज उठाई और जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने का काम किया ।हम सब के बीच से सदा के लिए चल बसा, ऐसा झारखंड के सच्चे सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत् शत् नमन करते हैं। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्षा शांति देवी, केन्द्रीय समिति सदस्य शरीफ अंसारी, शम्भू चन्द्रवंशी, अनीता दत्त, ताहिर अंसारी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा चौबे, महिला मोर्चा अध्यक्षा अराधना सिंह, जिला सचिव महिला मोर्चा चंदा देवी, रजनीगंधा देवी, प्रखण्ड अध्यक्ष डण्डा कामेश्वर चौधरी, प्रखण्ड अध्यक्ष गढ़वा फुजैल अहमद, विरेन्द्र तिवारी, विकास सिंह कुशवाहा, करीब अंसारी, लल्लू राम, ओमप्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, विजय राउत आदि उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating