0 0
रामगढ़। गड्ढे में डूबने से तीन बच्चो की हुई मौत - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 51 Second

बरकाकाना। गड्ढे में डूबने से तीन बच्चो की हुई मौत, बड़ी खबर झारखंड के रामगढ़ से आई है जहां बरकाकाना के पास गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई, घर से तीनों बच्चे खेलने के लिए निकले थे। अनुमान लगाया गया है कि तीनों खेलने के दौरान नहाने के लिए गड्ढ़े में उतर गए। इस कारण यह हादसा हो गया।

घटना बरकाकाना OP क्षेत्र के उरलूंग में बुधवार की देर शाम की है। मृतकों में एक लड़का और दो लड़कियां हैं। इसकी पहचान सुजल उरांव (6वर्ष), शैली लकड़ा (9 वर्ष) व कृति कुमारी (8वर्ष) के रूप में की गई है। मामले की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शवों को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि बच्चे बुधवार की शाम लगभग तीन बजे घर से बाहर खेलने निकले थे। काफी देर बाद बच्चे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने इनकी तलाश शुरू की। इस दौरान रेलवे लाइन के समीप एक छोटे पानी भरे गड्ढे के बाहर बच्चों की चप्पल और कपड़ा मिले। गड्ढ़े की तलाशी के दौरान तीनों बच्चों के शव बरामद हो गए। घटना के बाद उरलूंग गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह गड्ढा रेलवे द्वारा मिट्टी निकालने के क्रम में बना था। इसे रेलवे ने बंद नहीं किया। बरसात का पानी में गड्ढे में भर गया ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress