जमा दो हाई स्कूल के स्टेडियम में प्रखण्ड स्तरीय खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता 2023 का किया गया आयोजन।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना- जमा दो हाई स्कूल के स्टेडियम में प्रखण्ड स्तरीय खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया।उद्घाटन बीडीओ ललित प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलो झारखण्ड प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल-कूद को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओ को निखारने में मील का पत्थर साबित होगा।उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को बधाई दी है। इस अवसर पर बालक एवं बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम के अंत मे बिभिन्न प्रतियोगिताओं में क्रमश प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व हुए मार्च पास्ट में प्रखण्ड के सभी स्कूलों के लग्भग पांच सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया। मौके पर प्रखण्ड बिस सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी,उप प्रमुख,मुखिया अजित पांडेय,मुखिया प्रतिनिधि यशवंत पासवान,बीपीओ सुनीता कुजूर,बीआरपी नरेंद्र तिवारी,शिक्षक नंदकिशोर चौबे,मनोज सिंह,सुरेंद्र गुप्ता,संजय मौर्य,विपुल पटेल,प्रताप यादव,नागेंद्र ठाकुर,गिरीन्द्र सिंह,अजय गुप्ता,अपर्णा कुमारी सुषमा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating