0 0
Read Time:4 Minute, 36 Second



अचला के ग्रामीणों ने सम्मान समारोह आयोजित कर मंत्री को किया सम्मानित, जताया आभार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति मंत्री मिथिलेश ने जताया आभार



गढ़वा : गढ़वा सदर प्रखंड के अचला गांव में एनएच 75 बाईपास में फ्लाई ओवर निर्माण पर ग्रामीणों ने सम्मान समारोह आयोजित कर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर को सम्मानित किया। अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन कमेटी के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने मंत्री का भव्य स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार जताया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जनप्रतिनिधि का काम सिर्फ क्षेत्र का विकास करना, लोगों को बिजली, पानी, राशन, सड़क आदि सुविधा उपलब्ध कराना ही नहीं बल्कि जनता की भावनाओं का कद्र करना सबसे बड़ी जिम्मेवारी होती है। अचला में कब्रिस्तान के ऊपर फ्लाई ओवर का निर्माण मंत्री की जीत नहीं बल्कि अचला सहित पूरे गढ़वा जिला एवं संपूर्ण झारखंड वासियों की भावनाओं की जीत है। उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठे लोग फूट डालो, शासन करो की राजनीति करते हैं। फिर भी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बहुत ही अलग व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं। आज उन्हीं के विचार एवं अच्छी सोच का परिणाम है कि यहां फ्लाई ओवर का निर्माण हो पाया। अन्यथा उनकी जगह कोई दूसरा होता तो यहां फ्लाई ओवर का निर्माण नहीं हो पाता। पूरे देश के लोग उन्हें सम्मान की नजर से देखते हैं। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि मैं वैसे लोगों का नाम नहीं लेना चाहता जो समाज में रह कर समाज को कमजोर करते हैं। जो सिर्फ अपने हित की बात सोचते हैं, पूरी जनता को बेवकूफ समझते हैं। वैसे लोग अगर अब भी अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाते हैं तो वे समाज क्या कहीं के भी लायक नहीं रह जाएंगे। मंत्री ने कहा कि फ्लाई ओवर निर्माण के लिए सभी लोग कहते थे कि यह असंभव है, परंतु मैने इसे संभव करने का ठान लिया था। उन्होंने कहा कि असंभव को संभव करना ही मर्द का काम है। उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता ने मुझ पर भरोसा कर जन प्रतिनिधि चुना, तभी आज यहां बाईपास दिख रहा है, नहीं तो आने वाले 10 सालों में भी यहां बाईपास नहीं बनता। पूर्व विधायक का नाम लिए बगैर मंत्री ने कहा कि पूरे गढ़वा के लोग यह जान चुके हैं कि वे सिर्फ मनोरंजन का साधन बनकर रह गए हैं। वे लोगों का मनोरंजन कर हंसाते फिरते हैं। पिछली बार तो 25-30 हजार वोट से ही हारे हैं। इस बार जमानत जप्त हो जाएगी। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड सरकार दृढ़ इच्छा शक्ति की सरकार है। यह सरकार जन भावना के लिए कोई भी त्याग करने के लिए तैयार रहती है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, डा.यासीन अंसारी, अनिता दत्त, मदनी खान, नसीम अख्तर, ताहिर अंसारी, मुखिया मुखराम भारती, प्रमुख दीपमाला, नेजाम, सदर शमसुद्दीन, फैजुल, शरीफ अंसारी, इस्लाम अंसारी, तबीब आलम, संजय भारती, फुजैल अहमद, शादिक मौलवी, मुजीबुर्र रहमान,अहमद अली, आलमगीर आलम सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *