बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं पूर्व विधायक : धीरज
गढ़वा से नवनीत कुमार उर्फ पप्पू की रिपोर्ट
विद्यालय अवधि में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित कर किया पढ़ाई बाधित
धीरज ने डीएसई को आवेदन सौंप कर मांगी जानकारी
गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने जिला शिक्षा अधीक्षक आकाश कुमार को आवेदन सौंप कर गत 11 सितंबर को मेराल उच्च विद्यालय के मैदान में भाजपा का राजनीति कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अनुमति देने संबंधी जानकारी मांगी है। सौपे गए आवेदन में श्री दुबे ने कहा है कि उक्त विद्यालय के मैदान में विद्यालय संचालन अवधि में राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति किन परिस्थितियों में दी गई। यदि अनुमति नहीं दी गई तो बगैर अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों की पढ़ाई बाधित की गई। इस परिस्थिति में डीएसई द्वारा क्या कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में डीएसई ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
श्री दुबे ने कहा कि पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी को बच्चों एवं उनके भविष्य से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने विद्यालय संचालन अवधि में मेराल उच्च विद्यालय के मैदान में तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर घंटों तक राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित रही। स्कूल आने के बाद भी बच्चे कुछ पढ़ाई नहीं कर सके। श्री दुबे ने कहा कि पूर्व विधायक अपने स्वार्थ्य सिद्धि के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। आम जनता की परेशानियों से उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। उनका बस एक ही मकसद है चाहे जैसे भी हो, लोगों को कितनी भी परेशानी हो उनका अपना काम होना चाहिए। श्री दुबे ने कहा कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करना, उनकी पढ़ाई बाधित करना कहीं से भी उचित नहीं है। यह एक अक्षम्य अपराध है। यदि डीएसई इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं करते हैं तो झामुमो आंदोलन करने को बाध्य होगा।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating