पहाड़ी पर बन रहे मंदिर को लेकर ग्रामीण और वन विभाग के टीम आमने – सामने!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना थाना क्षेत्र के चुंदी गांव चुंदी-जिरुआ मार्ग पर पहाड़ी पर बन रहें महावीर मंदिर को लेकर लेकर ग्रामीण और वन विभाग की टीम आमने सामने हो गई।हलांकि ग्रामीणों के सूचना पर पहुंचे झामुमो नेता ताहीर अंसारी,भाजपा के मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी के पहल के बाद मामला बिगडने से रुका।जानकारी के मुताबिक वन भूमि पर कब्जे के उद्देश्य से अनाधीकृत निर्माण हटाने के लिए वन विभाग की टीम रमना थाना पुलिस के साथ के साथ गई थी।जहां स्थानिए ग्रामीणों ने मंदिर हटाने का विरोध कर रहें थे।ग्रामीण नागेद्र साह, संजय साह,उदय साह,संतोष साह शिवकुमार सहीत कई लोगों का कहना है कि पहांडी पर कई वर्षों से पूजा अर्चना होते आ रहा है।पुर्वजों के द्वारा भी पहाड़ी पर पूजा करने की कहानी सुनते आ रहे है।वही वन विभाग के लोगों का कहना है कि पहाड़ी वन भूमि का है जहा जबरन निर्माण किया जा रहा है।हलांकि ताहीर अंसारी,बलजीत सोनी के पहल पर मामला शांत हुआ है।ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग किया है कि वर्षों से आस्था का केंद्र रहा महावीर मंदिर के निर्माण को अवरुध नही किया जाए साथा ही 15 दिनों के अंदर अनापत्ति प्रमाण पत्र ग्रामीणों को ताकि आगे का निर्माण कार्य किया जा सकें।मौके ताहिर अंसारी ने कहा कि झारखंड में जल,जंगल और जमीन पर वनवासियों का अधिकार है।जिसपर उनके कई धार्मीक,सांस्कृतिक आस्था के चीजें मौजूद है।वन विभाग को इस पर विचार करना चाहिए।उन्होने कहा कि ग्रामीणो के मांग को लेकर आज ही जिला प्रशासन और मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर को भी अवगत कराया जाएगा।इस अवसर पर वन परिसर पदाधिकारी नीरज कुमार कुशवाहा,सचीन कुमार,ध्रुव कुमार,प्रवीण शुक्ला,रमना थाना पुलिस सहीत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating