रमना -मंझिआंव भाया विशुनपुरा पथ चौड़ीकरण को लेकर प्रभावित रैयतों में मुआवजा को लेकर आक्रोश!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना -मंझिआंव भाया विशुनपुरा पथ चौड़ीकरण को लेकर प्रभावित रैयतों में मुआवजा को लेकर आक्रोश है।सोमवार को रमना अंचल क्षेत्र के कर्णपुरा पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों की बैठक कर्णपुरा पंचायत सचिवलाय के सभागार में मुखिया अजीत कुमार पांडेय के उपस्थिति में संपन्न हुई।मौके पर ग्रामीणों ने मुखिया अजीत कुमार पांडेय को बताया कि बिना मुआवजा दिए सड़क चौड़ीकरण का काम आरंभ कर दिया गया है।जिसके आलोक में ग्रामीणो ने काम को बंद रखने को कहा है जब तक संपूर्ण प्रभावित रैयत को मुआवजा नही मिल जाती है।इसके अलावे सर्वे में बड़े पैमाने पर गड़बडी की गई है।जमीन किसी दुसरे व्यक्ति और सूची में किसी और का नाम दर्ज किया गया है।इस प्रकार के गड़बडी से रैयत परेशान है।मौके पर अजीत कुमार पांडेय ने कहा कि सुधार होने तथा मुआवजा भुगतान होने तक मानवता के नाते संवेदक को काम बंद रखना चाहिए।अगर संवेदक के द्वारा ऐसा नही किया जाता है तो वरिय अधिकारियों को सूचना देते हुए आंदोलन किया जाएगा।बैठक के बाद सर्वे विसंगती और मुआवजा भूगतान को लेकर ग्रामीणों रमना सीओं को आवेदन सौंपा है।बैठक में दामोदर प्रसाद गुप्ता,लखन ठाकुर,लल्लू साह,जयमंगल गुप्ता,गोपाल साह,संजय प्रजापति सहीत कई लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating