गढ़वा जिला फुटबाल संघ के द्वारा चल रहे अंतर जिला प्रतियोगिता में दूसरे दिन रहा रोमांच मुकाबला!
गढ़वा जिला फुटबाल संघ के द्वारा स्थानीय रामा साहू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित अन्तर जिला प्रतियोगिता के दूसरे दिन के प्रथम मैच लातेहार एवं दुमका के बीच प्रस्तावित था। जिसमें दुमका की टीम को नहीं पहुंचने पर लातेहार की टीम को वॉक ओवर दिया गया। दूसरे मैच खूंटी एवं जामताड़ा के बीच खेला गया।इसका उद्घटान ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।मैच के प्रथम हाफ में खूंटी के टीम ने जामताड़ा की तरफ दो गोल किया जबकि दूसरे हाफ में जामताड़ा की टीम ने खूंटी की टीम को एक गोल किया।इस तरह खूंटी की टीम ने दो एक से विजय रही।मैन आफ दी मैच खूंटी की टीम के खिलाड़ी सुमेन नाग को दिया गया। मैच के देखने के लिये काफी भीड़ रही।खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।मौके पर सुशील तिवारी, राजेश पांडेय जगन्नाथ राम, सुरजीत पांडेय, शमशाद आलम, विजय सिंह, राजेश कुमार चंद्रवंशी, किशोर कुणाल, चंद्र बहादुर सिंह ,लक्ष्मण राम, रमाशंकर सिंह, अजय कांत, शिवकुमार सहित कई लोगों उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating