करमा पर्व महोत्सव में मांदर बजाकर झूमे मंत्री, किया साड़ी व मांदर का वितरण।
नवनीत कुमार रिपोर्ट हम सब अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के प्रति संकल्पबद्ध हैं : मंत्री
गढ़वा अखिल भारतीय आदिवासी महासभा प्रखंड कमिटी रंका के तत्वाधान में बरदरी गांव में करमा पर्व महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने पूजा अर्चना कर उपहार स्वरूप साड़ी एवं मांदर का वितरण किया। तत्पश्चात सामूहिक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि हम सब अपनी संस्कृति को संरक्षित रखने के प्रति संकल्पबद्ध हैं। सभी को करमा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं खुशहाल रहने की कामना की। मंत्री ने कहा कि करमा पर्व भादो मास की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। भाई की सुख समृद्धि के लिए बहने उपवास करती है। यह पर्व झारखंड के आदिवासी मूलवासी सभी मिलकर मनाते हैं। कर्मा झारखंड के आदिवासियों का एक प्रमुख त्योहार है। इस मौके पर पूजा करके आदिवासी अच्छे फसल की कामना भी करते हैं। साथ ही बहनें अपने भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना करती हैं। करमा के अवसर पर पूजा प्रक्रिया पूरा होने के बाद झारखंड के आदिवासी मूलवासी ढोल मांदर और नगाड़ा के थाप पर झूमते है एवं सामूहिक नृत्य करते हैं। यह पर्व सभी लोगों के लिए परंपरा की रक्षा के साथ-साथ मनोरंजन का भी एक अच्छा साधन है। यह पर्व झारखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उड़ीसा एवं बंगाल के आदिवासियों द्वारा भी धूमधाम से मनाया जाता है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम सचिव, मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सिंह छोटू, दिलीप गुप्ता, अहमद अली अंसारी, रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता, युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक सोनी, कार्तिक पांडेय, पप्पू यादव आदि सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating