कर्म पर्व आदिवासियों की धर्म है। और जहां कर्म है वही धर्म है। मंत्री मिथिलेश।
चिनियां से संवादाता अनूप कुमार।
26/09/2023 को प्रखंड चिनियां के आईटीआई कॉलेज के ग्राउंड में कर्म पर्व महोत्सव अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के तत्वधान में रखा गया था। जिसमे गढ़वा विधानसभा के विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भाग लिए। मंत्री मिथिलेश ने कहा की कर्म पर्व हम लोगों के लिए एक कर्म और धर्म का धरोहर है जिसमे बहन अपने भाइयों के अच्छे जीवन के कामना के लिए यह पर्व को करती हैं। और साथ में उन्होंने यह भी कहा की हमारे राज्य के जनता हमारे लिए एक परिवार के समान है। और मैं इनलोगों के लिए हमेशा तत्पर रहता हूं l चाहें वो कोई धर्म के लोग हो। अन्त में उन्होंने राज्य सरकार के द्वारा दिए गए खाद्य चावल के बारे भी जानकारी दिया और कहा की अगर कोई डीलर बोलता है की हमको राज्य सरकार के द्वारा राशन नहीं मिला है तो तुरंत हमको सूचना दें मैं उनके खिलाफ तत्वरित एक्शन लूंगा। इन्ही चन्द बिंदुओं के साथ अपनी सभा का समापन किया। जिसमे लगभग हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी हुईं देखा गया। साथ में उपस्थित गढ़वा जिला बीस सूत्री अध्यक्ष नितेश सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार तुरी,प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव,अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष चैतू सिंह खरवार, प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह खरवार,जिला परिषद सदस्य बनारसी सिंह,प्रखंड प्रमुख सुनैना देवी,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंकी केसरी,जिला उपाध्यक्ष रामनाथ तुरी, उप प्रमुख फारूक,अनुमंडल सचिव सागर यादव, जेएमएम कार्यकर्ता फरीद खान,चंदू कोरवा, बेलाल अंसारी,धर्मेंद्र कुमार सिंह,बंसीधर यादव,रामबृक्ष सिंह,मीडिया प्रभारी हरिओम यादव।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating