दशहरा पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का दिया निर्देश।

भंडरीया से सतेंद्र कुमार केशरी की रिपोर्ट
भंडरिया थाना प्रांगण में दशहरा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दशहरा पर्व शांति एवं सवहार्दपूर्ण माहौल में बनाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में अंचल पदाधिकारी शिवपूजन तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही दुर्गा पूजा का त्यौहार मनाएं। गाइडलाइन का पालन नहीं करने पर समस्या उत्पन्न हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अफवाह से बचें, अगर सोशल मीडिया में कोई अफवाह वाली खबर आए तो इसे डिलीट कर दें। भंडरिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर संजय खाखा ने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाए। कहीं कोई गड़बड़ी हो तो इसकी सूचना तुरंत थाने को दें। पुलिस वहाँ पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि जहाँ दुर्गा पूजा के प्रतिमा स्थापित की जाएगी इसकी लिखित सूचना भंडारिया थाने को दें। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पंडाल में डीजे का उपयोग नहीं करना है । यदि कहीं डीजे साउंड बजाया जाएगा तो डीजे वालों को एक बंध पत्र भर कर देना होगा। बैठक में एएसआई सुभाष कुमार यादव, बीस सुत्री अध्यक्ष राजू नायक, भंडारिया मुखिया विनय सिंह, ठाकुर प्रसाद महतो, पंचायत समिति सदस्य महेश यादव, मुखिया सोहर सिंह, वाजुद्दीन अंसारी ,फिदा हुसैन, लखन सिंह ,विनोद कुमार गुप्ता, लव यादव, देवसागर दीक्षित, विधायक प्रतिनिधि बिरझु सिंह सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating