बिशुनपुरा / सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा(गढ़वा):दिन शुक्रवार को बिशुनपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष बिशुनपुरा पंचायत पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी बलराम पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने डीलरो द्वारा अगस्त और सितम्बर दो माह का राशन वितरण नहीं करने पर भूख हड़ताल पर बैठे लोग। जहां पूर्व में हीं सैकड़ो ग्रामीणों ने दो माह के पर्ची निकाल कर एक माह के राशन देने को लेकर डीलरो के विरुद्ध 18 सितम्बर 2023 को अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि रजवर को लिखित आवेदन दिया था जिसमें अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि रजवार द्वारा बोला गया था की डिलरों पास राशन उपलब्ध है इसे जल्द ही लाभुकों को दी जाएगी। जहां ऐसा नहीं होने के कारण बीते 15 दिन पहले प्रखंड सह अंचल कार्यालय पर लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। जहां अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि रजवार द्वारा बोला गया था की 15 दिनों के भीतर आप सभी के डीलर आपका राशन आपको दे देंगे। जहां ऐसा नहीं होने के कारण बाध्य होकर बिशुनपुरा पंचायत पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बलराम पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण आज भूख हड़ताल पर बैठ गए। वहीं ग्रामीणों का कहना है की अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधी रजवार के अस्वासन दिए 15 दिन बीत जाने के बाद भी प्रखंड के डीलरों द्वारा राशन वितरण नहीं किया गया। ग्रामीणों ने राशन वितरण में कालाबजारी को लेकर अगस्त एवं सितम्बर माह का अंगूठा लगवा कर राशन वितरण नहीं करने का आरोप प्रखंड के डीलरों पर लगा रहे है। जहां भूख हड़ताल बैठे ग्रामीणों के बिच आकर अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि रजवार ने कहा कि जिन लाभुकों को अगस्त या सितम्बर माह का राशन नहीं मिला है वे अपने डीलर के पास जाकर अपना राशन ले सकते हैं। प्रखंड के सभी डिलरों को राशन देने का निर्देश दे दिया गया है। जहां आंदोलनकारी लोगों का कहना था कि जब तक राशन वितरण नहीं कर दिया जाता हमलोग आंदोलन जारी रखेंगे। वहीं लोगों का कहना था कि प्रखंड के सभी डिलरों द्वारा जब तक राशन वितरण नहीं कर दिया जाता हमलोग भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।
वहीं भूख हड़ताल को लेकर बिशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा अपने दल बल के साथ हड़ताल स्थल पर मौजूद थे।
जहां मौके पर बिशुनपुरा प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप देव, लतीफ अंसारी, आलम अंसारी, सचिन गुप्ता, अमहर पंचायत समिति सदस्य भरदूल चंद्रवंशी, विजय चौरसिया, ललन प्रसाद गुप्ता, खुश्लाल पासवान, अभय पाठक, संजीत कुशवाहा, रीता देवी, भागमनी कुंवर, उषा देवी, कलावती देवी, रीता देवी, सुनीता कुंवर, रीना देवी सहित सैकड़ों ग्रामिण उपस्थित थे।
वही खबर लिखे जाने तक अंचलाअधिकारी सह प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निधि रजवार द्वारा सभी डीलरों को जल्द से जल्द लाभुकों को राशन मुहैया कराने की बात कही गई।
Read Time:4 Minute, 26 Second