अवैध महुआ शराब को लेकर बिशुनपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 किलो जावा महुआ नष्ट।
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा थाना क्षेत्र में संचालित हो रही अवैध महुआ शराब को लेकर बुधवार की शाम में थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर चलाए गए छापेमारी अभियान में लगभग 70 किलो से अधिक जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। वही पुलिस के आने की सूचना मिलते ही कारोबारी उक्त स्थल से भागने में सफल रहे। हालांकि पुलिस संबंधित महुआ शराब कारोबारी की छापेमारी कर रही है। पुलिस की इस कार्यवाई से थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने बताया कि अवैध शराब पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। तत्पश्चात उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस पूरी तरह कमर कस ली है ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा, शराब कारोबारी सचेत हो जाए नहीं तो पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating