जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा के लोगों के द्वारा शोक सभा का किया गया आयोजन!
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा द्वारा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता (गुप्ता इन्वेस्टमेंट) के पिता स्व रामप्रताप गुप्ता के निधन पर ग्रुप के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता के अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में उपस्थित पदाधिकारियों ने ने कहा कि विनोद जी के पिता श्री शांत स्वभाव, कुशल व्यक्तित्व के सामाजिक व्यक्ति थे, जो पूरे परिवार को अनुशासनात्मक ढंग से एक करके रखे हुए थे। आज के लिए यह बहुत ही बड़ी बात है। मीटिंग में उपस्थित सदस्यों ने उनके पिता जी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की एवं दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया .साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की कि ईश्वर मृतक की आत्मा को स्वर्ग में शांति दे एवं उनके परिजनों को इस भीषण त्रासदी को सहने की शक्ति प्रदान करे। शोक सभा के पश्चात सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मिल कर उनका ढांढस बढ़ाया। शोक सभा में जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन सेंट्रल कमेटी के सदस्य अजय कांत पाठक, स्पेशल कमेटी के पूर्व सदस्य विजय केशरी, फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी, फेडरेशन 8 के उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, यूनिट डायरेक्टर मनोज केशरी रूपा गंजी, जायन्ट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के प्रशाशनिक निदेशक चंद्र भूषण सिन्हा, वित्त निदेशक अशोक केशरी, मनोज केशरी सन रेडियो, मिडिया प्रभारी मोजीबुद्दीन खान, आदि सदस्य उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating