Read Time:1 Minute, 21 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना प्रखंड के सिलीदाग पंचायत में नन्हकू राम के घर से सीताराम सिंह के घर तक 2 लाख 21 हजार के लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास मुखिया अनीता देवी ने पूजा अर्चना कर व नारियल फोड़ कर किया।मौके पर मुखिया अनीता देवी ने कहा कि यह सड़क निर्माण होने से पंचायत वासियों को किचड़ से राहत मिलेगी।बरसात के दिनों में अक्सर लोगों को कीचड़ हो गुजरना पड़ता था।सड़क बन जाने से लोगों को राहत मिलेगी।मुखिया ने कहा कि पंचायत के संपुर्ण विकास के लिए सभी लोगों का सहयोग अनिवार्य है।इस अवसर पर पंचायत सचिव सुरेद्र कुमार सिंह, वार्ड सदस्य शैलेंद्र सिंह,पंचायत स्वयंसेवक प्रदीप मेहता,दीपक सिंह,मानिक सिंह,श्रीधर सिंह, दशरथ राम,नागेंद्र कुमार सिंह, वासुदेव चौधरी सहीत कई लोग मौजूद थे।