किसानों की समस्या होगी दूर, हर खेत को मिलेगा पानी : मंत्री मिथिलेश
गढ़वा में 5 करोड़ की लागत से होगा सात चेक डैम का निर्माण, 290 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित
गढ़वा : गढ़वा के किसानों के लिए नई खुशखबरी है। जिले में लगभग 5 करोड रुपए की लागत से सात नए चेक डैम का निर्माण किया जाएगा। जिसने 290 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। लघु सिंचाई विभाग झारखंड सरकार ने इसके निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।
जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में सात चेक डैम के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। शीघ्र ही निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। मंत्री ने बताया कि गढ़वा प्रखंड के हरबरवा नाला पर 75 लाख 77 हजार 100 रुपए, बिरहा नाला पर 64 लाख 12 हजार रूपए की लागत से पक्का चेक डैम का निर्माण किया जाएगा। साथ ही रंका प्रखंड के मरघटवा नाला पर 63 लाख 45 हजार सात सौ रुपए, लुकफुचिया नाला पर 67 लाख 45 हजार तीन सौ रुपए की लागत से चेक डैम का निर्माण, धुरकी प्रखंड के यूरिया नदी पर 80 लाख 88 हजार 400 रुपए की लागत से, कुडेश नाला पर 60 लाख 86 हजार 100 रुपए की लागत से तथा भवनाथपुर प्रखंड में कहवा घाटी नाला पर 67 लाख 88 हजार 900 रुपए की लागत से चेक डैम का निर्माण किया जाएगा। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि हेमंत सरकार किसानों की हर समस्या दूर करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस क्षेत्र के लोग कृषि के लिए पूरी तरह से वर्षा पर आश्रित है, परंतु यहां कम वर्षापात के कारण किसानों को कृषि कार्य में काफी समस्या होती है। मंत्री ने कहा कि किसानों की हर समस्या दूर होगी। हर खेत को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। इसके लिए वे पूरी तरह से प्रयासरत हैं । मंत्री ने कहा कि जब किसान समृद्ध होंगे, तभी राज्य समृद्ध होगा। झारखंड सरकार इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। आने वाले समय में अन्य नदी, नालों पर आवश्यकता के अनुसार चेक डैम का निर्माण कराया जाएगा।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating