0 0
अखिल भारतीय कमलापुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव आगामी 7 जनवरी को - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 14 Second

अखिल भारतीय कमलापुरी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आगामी 7 जनवरी 2024 को बिहार के वीरपुर में होने जा रहा है। चुनाव में अपना दावा मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रत्याशी कहलगांव निवासी श्री विनोद गुप्ता जी रिटायर्ड इंजीनियर बिहार सरकार के साथ शिव प्रसाद गुप्ता एवं संजय गुप्ता का आगमन गढ़वा में हुआ। गढ़वा में उन्होंने सभी स्वजातीय बंधुओ से मुलाकात की एवं केंद्रीय परिषद के अस्थाई सदस्य विनोद कमलापुरी तथा केंद्रीय परिषद के सदस्य जितेंद्र कमलापुरी को अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया, तथा अखिल भारतीय कमलापुरी महासभा के राष्ट्रीय महाधिवेशन में सम्मिलित होने एवं अध्यक्ष पद पर अपने लिए वोट करने का अनुरोध किया। उन्होंने अखिल भारतीय कमलापुरी महासाभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कमलापुरी समाज के विकाश के लिए अपने कार्यक्रम के बारे में गढ़वा समाज के लोगो से चर्चा करते हुए कमलापुरी समाज के लोगों को शिक्षित ,सामाजिक,राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।इस अवसर पर गढ़वा कमलापुरी महासभा गढ़वा इकाई के अध्यक्ष श्री बृजमोहन प्रसाद संरक्षक श्री शत्रुघ्न प्रसाद, केन्द्रीय परिषद् के आजीवन सदस्य विनोद कमलापुरी, केन्द्रीय परिषद् सद्स्य जितेन्द्र कमलापुरी, प्रमोद कुमार, पप्पू कमलापुरी,श्याम प्रकाश कमल, नीरज कुमार, आदि कमलापुरी समाज गढ़वा के लोग उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress