समाजसेवी सुग्रीव साह की मौत से गांव में शोक का माहौल!
केतार प्रखंड क्षेत्र के ताली गांव निवासी 85 वर्षीय सुग्रीव साह सोमवार को शाम करीब 6 बजे इस दुनिया को अलविदा कर चल बसे। मृतक सुग्रीव साह गांव क्षेत्र एवं अपने समाज में अच्छा पकड़ रखने वाले मानिंद व्यक्ति थे उनके द्वारा अपने जीवन काल में समाज के प्रति अग्रणी भूमिका हर समय निभाया करते थे। वही उनकी मौत की खबर से पैतृक गांव ताली समेत पूरे प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई साथ ही उनके अंतिम दर्शन को लेकर क्षेत्र के लोगों का आवागमन मृत्यु के तुरंत बाद से ही शुरू हो गया। वही पंचायत के मुखिया मूंगा साह व बीडीसी प्रतिनिधि इम्तेयाज आलम पुष्पांजलि अर्पित कर परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही जनप्रतिनिधियों ने कहा की मृतक सुग्रीव साह समाज में एक प्रखर व्यक्ति हुआ करते थे। जो समाज के लिए अपूरणीय छती है। उनका कमी हम लोगों को हमेशा खेलेगी। उनका अंतिम शव यात्रा में शामिल जिप सदस्य ज्वाला प्रसाद, मुखिया मूंगा साह,बीडीसी प्रतिनिधि इम्तेयाज आलम सहित सैकड़ो की संख्या में अर्थी को कंधा देते हुए पास के ही पंडा नदी तट पर ले जाया गया जहा मुक्ति धाम पर अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पूर्व मुखिया अनिल कुमार पासवान,समाजसेवी सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता,नागेंद्र ठाकुर,मनोरंजन प्रसाद गुप्ता,ब्रह्मदेव कुमार गुप्ता,हरिदास साह,उजागिर साह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating