शहिद नीलांबर पीतांबर कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 सीजनज-7 को लेकर हुई बैठक!
केतार प्रखंड के परसोडीह हाई स्कूल खेल मैदान में हर साल की तरह आगामी साल में भी शहिद नीलांबर पीतांबर कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 सीजन सातवां का सफल आयोजन को लेकर एक विशेष बैठक की गई। जिसकी बैठक नागेंद्र ठाकुर के अध्यक्षता में उनके भंडार पर किया गया। जिसमें सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि पूर्व के कमेटी ही विशेष जिम्मेदारी के साथ पुण: 2024 सीजन सातवां टूर्नामेंट का आयोजन करेगी। जिसका अध्यक्ष संजय वर्मा सचिव देव कुमार ठाकुर कोषाध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता उपाध्यक्ष लव कुमार वर्मा साथ ही संरक्षक डॉ० एके मौर्य,श्री राम वर्मा,बचु बैठा,नागेंद्र ठाकुर,राजेश्वर साह, अजय वर्मा,धनेश्वर मेहता,बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता,गया साह,चंददेव रजवार सहित अन्य का नाम शामिल है। साथ ही उक्त बैठक में सर्व समिति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 21 जनवरी 2024 दिन रविवार को उक्त टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व मुखिया अनिल कुमार पासवान के द्वारा किया जाएगा। टूर्नामेंट विजेता को 25001 हजार रुपए कैश एवं कप और उपविजेता को 20001 एवं कप से सम्मानित किया जाएगा। वहीं इस संबंध में पूर्व मुखिया अनिल कुमार पासवान ने कहा कि मेरे द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट सातवां सीजन खेलाया जा रहा है। मेरा सोच है कि इस सुदूरवर्ती इलाके के गरीब बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखरना है। मैं अपने जीवन काल में जब तक रहूंगा इस तरह का आयोजन हर साल करता रहूंगा और क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों का हौसला बुलंद करता रहूंगा।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating