0 0
आरक्षी बहाली प्रक्रिया को पुराने अभ्यर्थियों ने बताया गलत, बाबूलाल से मिलकर लगाई गुहार। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 24 Second



रांची/गढ़वा:-जेएसएससी ने नये सिरे से झारखंड में सिपाही भर्ती के लिए 4919 पदों पर वेकैंसी निकाला है। आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू है। इसी बीच वैसे अभ्यर्थी जिन्होंने अप्रैल 2015 में आरक्षी का फॉर्म भरा था वह आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के पास अपनी गुहार लेकर पहुंचे थे। पिछली बार फॉर्म भरे अभ्यर्थियों का कहना है कि उनके समय में 7272 पदों पर वेकैंसी निकाली गई थी। जिसका सिर्फ पहला लिस्ट निकाला गया। बाकि के 2429 पदों की लिस्ट आज तक जारी ही नहीं हुआ। और अब नये सिरे से सिपाही भर्ती के लिए आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिया गया है। जबकि पुराने अभ्यर्थियों का केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है।
*2017 में पहला लिस्ट जारी किया गया था*
अभ्यर्थियों ने बताया कि 2015 में उन्होंने फॉर्म भरा था। 2017 में पहला लिस्ट जारी हुआ था। जिसमें 4600 लोगों का नाम था। 7272 पदों पर वेकैंसी निकली थी। इसके बाद सरकार बदल गई। सीएम हेमंत सोरेन सत्ता में आए तो वादा किया था कि वह दूसरी लिस्ट भी जारी कर देंगे। आखिरकार धरना प्रदर्शन, वार्ता आदि से काम नहीं चला तो अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद वहां से केस सुप्रीम कोर्ट चला गया। जिसके बाद कोर्ट ने झारखंड सरकार को नोटिस भी जारी किया लेकिन उस नोटिस पर कोई जवाब सरकार की तरफ से नहीं दिया गया।
*बाबूलाल ने कहा मैं आपके साथ हूं*
इस मामले में 16 जनवरी 2024 को सुनवाई होनी है। आरक्षी अभ्यर्थी ने सुप्रीम कोर्ट में जो केस किया है उसका केस नं SLP3950 (महताब खान )/ SLP3964 ( विष्णुकांत पांडेय) है जो 2429 रिक्त रह गए पदों के लिए लड़ रहे हैं। अभ्यर्थियों ने बाबूलाल से मिलकर गुहार लगाई है कि उनकी दूसरी लिस्ट जारी की जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि नये सिरे से विज्ञापन जारी कर पुराने अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो रहा है। ऐसे में बाबूलाल मरांडी ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया है कि वह उनके साथ हैं और जल्द ही कोई साकारात्मक पहल करेंगे। आज जिन लोगों ने बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की है उनमें शशिकांत तिवारी, सुधीर कुशवाहा,अनुज कुमार,धर्मेंद्र रजक,जितेंद्र चौधरी, संजीत मेहता,विकास कुमार,सोनू सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा,शंकर पाल, अभिषेक तिवारी,आनंद यादव, दीपक चंद्रवंशी,सुशील शर्मा आदि शामिल थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress