आदर्श कोचिंग सेंटर में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाने को लेकर हुई बैठक।

विशुनपुरा संवादाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा आदर्श कोचिंग सेंटर के प्रांगण में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। सत्यनारायण ठाकुर विभूति की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी 24 जनवरी टेंपो स्टैंड (चक-चक मोड़) स्थित सतनारायण ठाकुर विभूति के घर के प्रांगण में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाये जाने को लेकर चर्चा किया गया। साथ ही उक्त अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को आने का आह्वान किया गया। सत्यनारायण ठाकुर विभूति ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जाति विशेष से हटकर समाज के कल्याण के लिए काम किये तथा निःस्वार्थ भाव से जीवन भर लोगों की सेवा के लिए समर्पित रहे और जननायक बने। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलकर ही राज्य और देश का विकास संभव है। युवा समाजसेवी बलराम पासवान ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर अधिकांश समय तक विपक्ष की राजनीति की उसके बावजूद भी उनकी जनता के बीच जड़े गहरी थी।
पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुवनेश्वर राम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार की राजनीति में गरीबों और दबे- कुचले की आवाज बन कर उभरे थे। उनके द्वारा किये गए कार्य अमिट हैं जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर मनोज कुमार रवि, परमानंद ठाकुर, फेकू ठाकुर, अजीत कुमार, मनदीप ठाकुर,सीताराम ठाकुर,संजय ठाकुर,रामराज पाण्डेय,राजू ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating