अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना – प्रखण्ड अंतर्गत मड़वनिया पंचायत के कोरगा गांव में आयोजित ग्राम स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुखिया स्वीटी वर्मा ने बल्लेबाजी व फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नही है ,आवश्यकता है तो सिर्फ उन्हें उचित अवसर उपलब्ध कराने की । मुखिया ने कहा कि आयोजन समिति के सदस्य पिछले तीन वर्षों से लगातार ग्रामीण खिलाड़ियों को तराशने का काम कर रहे है,जो काबिलेतारीफ है। उन्होंने पंचायत में खेल को बढ़ावा देने के लिए हर सभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर खेले गये उद्घाटन मैच में तसरार की टीम ने मेजबान मड़वनिया को 44 रनों से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तसरार की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 132 रनों का स्कोर खड़ा किया।जबावी पारी खेलने उतरी मड़वनिया की टीम महज 88 रन ही बना स्की। तसरार के इंतकाब को 17 गेंद पर शानदार 48 रन बनाने के लिए मैंन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग ले रही है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में उमाशंकर यादव,रामशंकर यादव,इरशाद,रेहान,तस्लीम, गुलशन,जावेद,विवेक,अमित, शमशाद,जावेद,विवेक आदि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।