अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना युवा शक्ति ग्रुप ने भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पुर्व संध्या पर संयुक्त रूप से श्री सीताराम मानस मंदिर के प्रागण में दीप जलाकर दिपोत्सव मनाया।इसके अलावे सपही के देवी मंदिर,मड़वनिया के सुखड़ा मंदिर सहीत बहीयार कला,बहीयार खूर्द,टंडवा ,कर्णपुरा,गम्हरिया,
बुलका,भागोडीह और हरादाग कला के विभिन्न मंदिरों में दीिपोत्सव मनाया गया।दीपकों की जगमग से मंदिर जगमगा उठा। सैकड़ों भक्त इस आयोजन के साक्षी बने। रमना युवा शक्ति ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शाम सात बजे श्री सीताराम मानस मंदिर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। ग्रुप के संयोजक सुनील कुमार के नेतृत्व में श्रीराम भक्तों ने दर्जनों की संख्या में मंदिर परिसर में 101 दीपक जलाए। दिवाली के पहले एक और दिवाली से मंदिर परिसर जगमग हो उठा। इस अवसर पर प्रकाश सोनी,चंदन यदुवंशी,आशीर्वाद कुमार,ओम प्रकाश सिंह, विष्णु कुमार,चंदन कुमार,निखिल कुमार रिशु भाई,विवेक गुप्ता,अमित चंद्रवंशी,अमन सोनी सहीत कई लोग उपस्थित थे
Read Time:1 Minute, 46 Second