अबुआ आवास योजना में घोर अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पर किया बिरोध
विशुनपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
प्रखंड के पिपरी खुर्द के ग्रामीणों ने अबुआ आवास योजना में घोर अनियमितता को लेकर प्रखंड कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.
ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरुद्ध घोर अनियमितता को लेकर नाराजगी जताई है.
वार्ड सदस्य सुनीता देवी ग्रामीण सरस्वती देवी, जितनी कुंवर, छठनी कुंवर, मालती देवी, सबिता देवी, एतवरिया देवी, चंपा देवी, प्रमिला देवी, मैना देवी, कुंती देवी, जितनी देवी, शिला देवी, राजकुमारी देवी, राजवंती देवी, ललिता देवी राधा भुइया, रामनाथ भुइयाँ, झाऊल भुइयाँ, संतोष भुइयाँ बलराम साव, मिथलेश कुमार रवि सहित कयी ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हम सभी का मिट्टी का घर होते हुए भी आवास में नाम नहीं आया है. वही बताया कि अबुआ आवास में घोर लापरवाही बरती जारही है. ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन के मिली भगत से अबुवा आवास में बाबुओं का बोलबाला चल रहा है.
वही ग्रामीणों ने बताया कि अबुआ आवास योजना में कर्मियों के माध्यम से घर-घर जाकर सत्यापन ना करते हुए एक जगह बैठकर कर ही लाभुकों का चयन कर लिया गया है.
इस दौरान योग लाभुकों का नाम सूची से हटा दिया गया है.
ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी से जानकारी लेने पर हम सभी लोगों को डांट फटकार कर भगा दिया गया है. जिसको लेकर हम सभी प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी को अबुआ आवास में सूची दुरुस्त करने को लेकर मांग पत्र शौपा है. ग्रामीणों ने अबुआ आवास योजना के योग्य लाभुकों का चयन करने का आग्रह किया है.
वही इस सम्बंध में पूछे जाने पर प्रखंड प्रमुख दीपा कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों का आवेदन मिला है. जिसको लेकर उपायुक्त से समस्या को निदान करने हेतु आग्रह करेंगे. वैसे बीडीओ को सूचनार्थ कर दिया गया है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating