मुख्यमंत्री के गढ़वा जिला आगमन को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने स्थल का लिया जायजा।
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट

इस दौरान उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।

10 फरवरी 2024 को माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के गढ़वा जिला में संभावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे द्वारा संयुक्त रूप से डुमरो स्थित मैदान का जायजा लिया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी भी मौके पर उपस्थित हुए। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे मैदान का जायजा लेने के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर मंच की व्यवस्था, वीवीआईपी एंट्री, अतिथियों के आगमन पर पहुंच पथ की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर आने वाले लाभुकों एवं लोगों के बैठने की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर अच्छे से साफ सफाई एवं साज सज्जा, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं अस्थाई शौचालय की व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को सक्रिय होकर कार्यक्रम की तैयारियों को निर्धारित समय के अंदर अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा विजय कुमार, गोपनीय शाखा प्रभारी-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, नजारत उप समाहर्ता-सह-जिला कल्याण पदाधिकारी निलेश कुमार मुर्मू, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल/ भवन प्रमंडल/ आरईओ समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating