1 0
विसुनपुरा के पुलिस थाने में की गई शिवलिंग की स्थापना, थाना प्रभारी व जवानों ने की पूजा अर्चना - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 48 Second

*विसुनपुरा के पुलिस थाने में की गई शिवलिंग की स्थापना, थाना प्रभारी व जवानों ने की पूजा अर्चना*

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट


थाना परिसर में शिवलिंग प्राणप्रतिष्ठा को लेकर तिन दिनो तक चलने वाले कार्य को लेकर पहले दिन छह फरवरी को बेदी निर्माण दूसरे दिन बेदी पूजन , भगवान शिव का जलाधिवास , अन्नाधिवास तथा नगर भ्रमण कराया गया है। शिवलिंग की स्थापना थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा ने की।

इस क्रम में पांच मंदिर नर्मदेश्वर मंदिर कोचेया से वंशीधर नगर मुख्य मार्ग होते हुवे हनुमान मंदिर पिपरीकला , मां अष्टभुजी मंदिर कमता से गांधी चौक होते हुवे पुरानी बाजार स्थित शिव मंदिर से होकर विसुनपुरा का प्रसिद्ध विष्णु मंदिर स्थित हनुमान मंदिर सहित शिव मंदिर में पूजा अर्चना की गई। जहां बिशुनपुरा थाना प्रभारी व एएसआई अजीत गिरी ने सपरिवार भगवान विष्णु मंदिर में विद्यवत पूजा अर्चना करते हुए समस्त प्रखंड वासियों के कामनाओं के लिए भगवान से प्रार्थना कि तथा थाने के अंतर्गत आने वाले एरिया में शांति बनी रहे।

नगर भ्रमण के दौरान श्री राम भक्त जय श्री राम के नारे लगाते नजर आए, श्री राम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजमान हो उठा। थाना प्रभारी के इस कार्य को लोग चारों ओर प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं ग्रामीण बताते हैं कि थाना प्रभारी बहुत ही नेक दिल इंसान है और सभी प्रखंड वासियों के साथ संबंध भी बहुत अच्छा है, इनके कार्यकाल में पूरे क्षेत्र शांति और खुशहाली में है। थाना प्रभारी ने पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के साथ-साथ भय,भ्रष्टाचार से लोगों को मुक्त किया है इनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए बहुत ही कम है प्रखंड वासी बताते हैं कि ऐसे थाना प्रभारी मिलना हम लोगों के लिए सौभाग्य की बात है।

वही तीसरे दिन प्रातः काल वेदी पूजन भगवान का प्राण प्रतिष्ठा , अभिसेख तथा हवन पूर्णाहुति , आरती व विश्रजन के साथ महा प्रसाद के साथ वितरण किया गया। मौके पर धर्माचार्य श्याम बाबा, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष शिक्षक सुरेंद्र कुमार यादव, बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि डॉ.प्रवीण कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, एएसआई संजय महतो, एएसआई विक्रम सिंह, डॉ. महेंद्र कुमार गुप्ता,वरिष्ठ पत्रकार निड्डू बाबा उर्फ नीतेश चौबे,अजीत रंजन, सुजीत मेहता, छुन्नु ठाकुर,सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress