0 0
रमना प्रखंड कार्यालय के जनप्रतिनिधि और कर्मी आमने सामने! - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 59 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना प्रखंड कार्यालय के जनप्रतिनिधि और कर्मी आमने सामने हो गए है ।जबकि इस घटना में रमना मंडल भाजपा की इंट्री के बाद पुरा मामला त्रिकोन में बदल गया।दरअसल भांगोडीह पंचायत के भागोडीह और चुंदी गांव के दो लोगो से अबुआ आवास देने तथा सूची में हेराफेरी किए जाने की मामले की जानकारी कनिय अभियंता मंदीप प्रसाद से प्रमुख करुणा सोनी अपने कार्यालय कक्ष मे ले रही थी।इसी दौरान दोनों मे किसी बात को लेकर कहा सूनी हो गई।करुणा सोनी ने मंदीप पर दुर्रव्यवहार करने का भी आरोप लगाया है।करुणा सोनी और मंदीप में हुए बहस आगे निकल कर कर्मीयों के संग बैठक ले रहे बीडीओ संजय कुमार के तक पहुंच गई।बैठक के बीच ही भाजपा के मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी के द्वारा अभियंता मंदीप प्रसाद को सुधार देने का विडिओ इंटरनेट मिडिया पर वायरल हो रहा है।प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने मामले की जांच की मांग स्थानीय प्रशासन से किया है।कार्यालय परिसर में घटी इस हंगामेदार घटना की चर्चा हर एक जुबान पर है।लोग जितनी मुह उतनी बाते कर रहे है।

पक्ष-अबुआ आवास में नाजायज राशी लेने तथा सूची में हेराफेरी करने के मामले की जानकारी लेते समय कनिय अभियंत मंदीप प्रसाद के द्वारा दुरव्यवहार किया गया।इनके उपर कार्रवाई होनी चाहीए

-करुणा सोनी,प्रमुख,रमना


-प्रमुख जी के द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है।प्रखंड कार्यालय में सभी जहगों पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।जांच के बाद मामला साफ हो जाएगा

-मंदीप प्रसाद ,कनिय अभियंता ,रमना


-प्रमुख के साथ मंदीप प्रसाद के द्वारा किए गए कृत अपराध के श्रेणी में है।महिला के साथ दुरव्यवहार का विरोध हमेशा किया जाएगा

-बलजीत कुमार सोनी,अध्यक्ष ,रमना मंडल भाजपा


-प्रखंड परिसर में उत्पन्न समस्या की जानकारी मिली है।मामले के पड़ताल के बाद ही कुछ विषेश जानकारी दिया जा सकता है।


-संजय कुमार,बीडीओ रमना

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress