विवेक मिश्रा की रिर्पोट
कांडी : प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में आयोजित 24वें मानस महायज्ञ की विराट कलश यात्रा के बाद रात में गढ़वा की मानस मंडली के द्वारा सुंदर कांड का पाठ किया गया। रविवार की रात में सतबहिनी झरना तीर्थ स्थित दो मंजिला मंदिर के भूतल पर श्री बजरंगबली मंदिर के प्रांगण में सुंदर कांड का पाठ किया गया। जनता टेंट हाउस दरिहट बिहार के साउंड सिस्टम से प्रसारित ध्वनि से पूरे इलाके का वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस टोली में प्रधान गायक अरुण कुमार दुबे, द्वारिका नाथ पांडेय, अमरेंद्र मिश्र, शेखर पटवा, पीएस दुबे, दिलीप श्रीवास्तव, अरविंद कुमार तिवारी, नंदलाल दुबे सहित कई लोग शामिल थे। जबकि मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के सचिव पं मुरलीधर मिश्र, गोपी सिंह, सुखदेव साव, रघुनंदन राम, डॉ प्रमोद कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
Read Time:1 Minute, 26 Second
