शिक्षक ने मारपीट के आरोप में एसएमसी अध्यक्ष पर कराई प्राथमिक दर्ज
विकाश कुमार की रिपोर्ट
मेराल : थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय विकताम के शिक्षक ओम प्रकाश कुमार ने मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह पर जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गाली गलौज एवं मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने को लेकर मेराल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। आवेदन में कहा गया है कि एक बच्चा के अभिभावक से बात कर रहे थे उसी समय विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह पिता उमेश्वर प्रसाद सिंह जो विकताम गांव के ही रहने वाले हैं, उन्होंने अभिभावक से बात करने का विरोध करते हुए गाली गलौज करने लगे। उनके तेवर देखकर मैं कार्यालय में चला गया, उन्होंने पीछे से आकर मुझे बच्चों तथा अभिभावक के सामने ही थप्पड़ से मारने लगे। इसी बीच उन्होंने कहा की स्कूल से बाहर निकलो गोली मार कर फेंक देंगे। आवेदन में कहा गया है कि बच्चों के अधिकार का पढ़ाई बाधित कर सरकारी कार्य को बाधित किया गया है। घटना के बाद विद्यालय के कई शिक्षक थाना पहुंचकर थाना प्रभारी विष्णुकांत को घटना की जानकारी देते हुए हुए आवेदन दिया गया। आवेदन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मधु पांडे का भी हस्ताक्षर है। थाना प्रभारी ने बताया घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating