सांसद बीडी राम के विरुद्ध भाजपा का घमासान,19 मंडल अध्यक्षों ने खोला मोर्चा
मेराल से विकास कुमार की रिपोर्ट
मेराल: सांसद बीडी राम को फिर से भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाये जाने को लेकर भाजपा में ही घमासान मच गया है। इसे लेकर जिले की 19 मंडल अध्यक्षों ने मोर्चा खोल दिया है। मेराल में इसे लेकर सभी मंडल अध्यक्षों ने बैठक के शीर्ष नेतृत्व के सामने विरोध जताने का फैसला लिया है। श्री बंशीधर नगर मंडल के अध्यक्ष विकास पांडेय ने बताया की हमलोग इसका नेतृत्व के इस फैसले का विरोध करते हैं। वही सूत्रों के अनुसार मौजूद मंडल अध्यक्षो ने कहा कि रायसुमारी में हमलोगों ने बीडी राम के पक्ष में फैसला नही दिया था ऐसे में फिर से उन्हें ही उम्मीदवार बनाये जाने से हमलोग आहत है। शीर्ष नेतृत्व को इस फैसले पर फिर से विचार करने की जरूरत है। उधर पलामू में चुनाव से पहले पोस्टर वॉर शुरू हो गया है। जगह-जगह पर पोस्टर लगाकर पलामू के वर्तमान सांसद बीडी राम का विरोध किया जा रहा है। पोस्टर में विष्णु दयाल राम मुर्दाबाद, पलामू में बाहरी सासंद नहीं चलेगा, क्षेत्रीय उम्मीदवार की घोषणा करो, बाहरी भगाओ स्थानीय को उम्मीदवार बनाओ, नरेंद्र मोदी के नाम पर चुनाव जीतकर सो जाने वाला उमीदवार पलामू को नहीं चाहिए, फर्जी जाति प्रमाण पत्र उम्मीदवार नहीं चलेगा, मोदी तुमसे बैर नहीं, बाहरी बीडी राम की खैर नहीं के नारे लिखे हैं. साथ ही पोस्टर में लिखा कि झारखंड अनुसूचित जाति का इकलौता पलामू लोकसभा सीट है. फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर, पलामू के 12% अनुसूचित जाति का हक और अधिकार मारने का काम करने वाले नहीं चाहिए।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating