0 0
बीडी राम के विरोध में उतरे जिले के सभी 19 मंडल अध्यक्ष - Garhwa Drishti

Read Time:4 Minute, 24 Second

विकास कुमार की रिपोर्ट

मेराल : भारतीय जनता पार्टी के गढ़वा जिला के विभिन्न प्रखंडों के 19 मंडल अध्यक्षों ने गुरुवार को मेराल मे बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव में सांसद बीडी राम को पुनः प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध करते हुए, पलामू संसदीय क्षेत्र के स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता को लोकसभा का प्रत्याशी बनाने का मांग किया है। गौरतलब हो कि 14 मार्च गुरुवार को ही सांसद बीडी राम द्वारा मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन पर रांची चोपन एक्सप्रेस का ठहराव प्रारंभ होने के बाद हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी मौके पर मेराल में ही गढ़वा जिला के कुल 27 में 19 मंडल अध्यक्षों का सामूहिक विरोध भाजपा का अंतर कलह को साफ उजागर करता है। मंडल अध्यक्षों द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर बाहर के प्रत्याशी को लगातार सांसद प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध करते हुए स्थानीय कार्यकर्ता को लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है। साथ ही लोगों ने वर्तमान सांसद बीडी राम पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार 10 साल सांसद रहने के बाद आज भी उनका व्यवहार जनप्रतिनिधि का नहीं बल्कि डीजीपी का ही है। अपने कार्यकाल में इन्होंने न तो जनता से जुड़ सके और न हीं कार्यकर्ताओं को पहचान सके। मंडल अध्यक्षों ने चुनौती देते हुए कहा कि सांसद बीडी राम अपने सभी मंडल अध्यक्षों को पहचान लेंगे तो हम लोग राजनीति करना बंद कर देंगे। बैठक में उपस्थित 19 मंडल अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा कि पार्टी द्वारा जब रायशुमारी की गई थी| उसमें हम सभी लोग बीडी राम का नाम छोड़कर अन्य तीन स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं का नाम दिया था, लेकिन हम सभी मंडल अध्यक्षों का सलाह को दरकिनार कर षड्यंत्र के तहत रायसुमारी को बदल कर पुनः बीडी राम का नाम भेज दिया गया है| लोगों ने कहा कि अगर प्रत्याशी नहीं बदल गया तो हम लोगों का विरोध रुकेगा नहीं राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे तथा पुतला दहन किया जाएगा। आवेदन की प्रतिलिपि राष्ट्रीय संगठन महामंत्री प्रदेश अध्यक्ष झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदेश प्रभारी झारखंड को प्रेषित किया गया है।विरोध करने वाले मंडल अध्यक्षों में उदय कुशवाहा मेराल उतरी, मनोज जायसवाल मेराल दक्षिणी बसंत प्रसाद रंका उतरी, उदय कुमार प्रजापति रंका दक्षिणी, कन्हाई प्रसाद केतार, योगेंद्र कुमार मेहता बरडीहा, अवध बिहारी गुप्ता बिशनपुरा, श्रवण कुमार चंद्रवंशी डंडई, संध्याकर विश्वकर्मा खरौंधी, लखन चौधरी डंडा दिलीप कुमार यादव सगमा विकास कुमार पांडे बंशीधर नगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष, शिवलाल सिंह चिनिया राजेश्वर ठाकुर भंडारिया सोना कुमार यादव भवनाथपुर बलजीत सोनी रमना, कुमार कनिष्क बंशीधर नगर, बजरंग प्रसाद बडगड़ अखिलेश यादव धुरकी, शामिल हैं।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress