0 0
Read Time:3 Minute, 51 Second

गढ़वा : रंका प्रखंड के रंका कला पंचायत के मुखिया राजेश मधेशिया सहित कई लोग भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए। शुक्रवार को सभी ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के रांची स्थित आवास पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
भाजपा छोड़ कर झामुमो में शामिल होने वालों में डुमरिया निवासी संजय मिश्रा, गांगी निवासी विजय पांडेय, तिलदाग निवासी उपेन्द्र चंद्रवंशी, शंकर राम आदि का नाम शामिल है।
मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को पार्टी का पट्टा व माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में शामिल कया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि कार्यकर्ताओ से ही संगठन मजबूत बनता है। कार्यकर्ता यदि पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें तो उस संगठन को कोई भी पछाड़ नहीं सकता है ।

झामुमो गढ़वा प्रखंड कमेटी का किया गया विस्तार

गढ़वा : झामुमो गढ़वा प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया है। इसमें कई नए चेहरों को शामिल किया गया है। गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद ने शुक्रवार को पार्टी के जिला कार्यालय में बैठक कर सभी नव चयनित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा तथा उन्हें माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। विस्तार किए गए इस कमेटी में बाबर खां, विनय चंद्रवंशी को झामुमो प्रखंड सह सचिव, इफ्तेखार अंसारी को प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि गढ़वा प्रखंड झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा का विस्तार करते हुए महाबीर चौधरी को बुद्धिजीवी मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष, विजय पांडेय को सचिव, संजय मिश्रा को उपाध्यक्ष तथा उपेन्द्र चंद्रवंशी को कार्यकारी सदस्य बनाया गया है।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद ने कहा कि सभी नवमनोनीत पदाधिकारी काफी ऊर्जावान एवं सक्रिय हैं। इनके नेतृत्व में संगठन को काफी लाभ मिलेगा। ये अपने-अपने क्षेत्र में संगठन के विकास एवं जनहित के लिए बेहतर कार्य करेंगे। ये संगठन की नीति, सिद्धांत एवं मंत्री श्री ठाकुर द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएंगे एवं सभी जरूरतमंद लोगों को आवश्यकता अनुसार योजनाओं से लाभान्वित भी करेंगे। मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष संजय चंद्रवंशी, सचिव रितेश तिवारी, उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, अजय कुमार ठाकुर, मीडिया प्रभारी धनंजय पासवान, अखिलेश तिवारी, गुड्डू राम, जावेद अंसारी, रविन्द्र तिवारी, जितेंद्र चौधरी, कमल सिंह आदि उपस्थित थे।
…..

About Post Author

Chandesh Raj

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *