0 0
श्रीकृष्ण गोशाला में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 45 Second


सुंदरकांड पाठ से घर में सुख-शांति आती है : अरूण दूबे

गढ़वा : मानस मंडली विशुनपुर इकाई द्वारा साप्ताहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ के क्रम में मंगलवार की शाम श्रीकृष्ण गौशाला परिसर सोनपुरवा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शाम 6.30 बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड का संगीतमय अखंड पाठ किया गया. कार्यक्रम का आयोजन श्रीकृष्ण गोशाला समिति द्वारा आयोजित किया गया था. इस अवसर पर मानस मंडली विशनपुर इकाई के द्वारा 481वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम मानस मंडली और श्रीकृष्ण गोशाला समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से श्रीराम दरबार और श्रीराधाकृष्ण दरबार के चित्र पर पुष्प माला अर्पित किया. इस दौरान मंत्रोच्चार के साथ पूजा-आरती और शंख ध्वनि भी किया गया. इस अवसर पर मानस मंडली के सदस्यों ने कहा कि मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ अपने-अपने घर में करना चाहिए. सुंदरकांड पाठ करने से घर में सुख-शांति की प्राप्ति होती है. विश्व का कल्याण होता है और श्रीहनुमानजी की कृपा से सभी समस्याओं का समाधान होता है. आज के समय में सभी मनुष्य को अपने-अपने घर में प्रत्येक दिन श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिये. इसके पूर्व श्रीकृष्ण गोशाला समिति के सचिव रमेश कुमार दीपक ने मंडली के सभी सदस्यों का स्वागत किया. इस अवसर पर अपना उदगार व्यक्त करते हुये सचिव श्री दीपक ने कहा कि सुंदरकांड का संंगीतमय पाठ से गोशाला परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी पूरा वातावरण शुद्ध हो गया है. इस अवसर पर होली गीतों की भी प्रस्तुति की गयी. कार्यक्रम के अंत में महाभंडारा का आयोजन किया गया था. जिसमें काफी संख्या में शहर के महिला पुरूषों सदस्य शामिल हुये. इस अवसर पर मानस मंडली के अरुण दुबे, बृजेश कुमार पांडेय, आत्मा पांडेय, अशोक पटवा, द्वारिकानाथ पांडेय, अमरेंद्र कुमार मिश्र, सतीश चौबे, सियाराम पांडेय, मार्कंडेय तिवारी, सीएस दुबे, आनंद मिश्र, रघुपति सिंह, उमेश सिंह, शेखर सिन्हा, सतीश धरदुबे, मनोज दुबे, सुबोध प्रसाद, अलख पाठक, श्री कृष्ण गौशाला समिति के अध्यक्ष विनोद पाठक, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, रमेश पाठक, मनोज पटनायक, संतोष गुप्ता, ओमप्रकाश केसरी, नंदकुमार गुप्ता, विकेश सिंह, अवधेश कुशवाहा, सुखबीर पाल, सुरेश अग्रवाल, आनंद केसरी, मृत्युंजय रोशन, शंकर माली, संतोष दास सहित काफी लोग उपस्थित उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress