0 0
गरदाहा हाई स्कूल में बिजली से वंचित रहता हैं, कल्टर व मतदाता केंद्र - Garhwa Drishti

Read Time:6 Minute, 2 Second

छात्र छात्राओं को निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा देने का प्रावधान

विवेक मिश्रा की रिर्पोट

60 वर्ष पूर्व स्थापित गढ़वा जिला के सबसे पुराने हाई स्कूलों में शामिल गरदाहा हाई स्कूल में अभी तक बिजली नहीं पहुंची। जिस कारण विद्यालय के सम्यक संचालन में काफी परेशानी होती है। कांडी प्रखंड अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत स्थित राजकीय कृत महंत श्री रामचंद्र पूरी उच्च विद्यालय तक अभी भी बिजली नहीं पहुंची, जबकि सरकार का सख्त निर्देश है कि प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को भी बिजली से निश्चित रूप से जोड़ा जाए।

इसके बावजूद अभी तक 60 वर्ष पूर्व स्थापित 600-700 से अधिक छात्र संख्या वाले हाई स्कूल में बिजली करण नहीं किया गया, जबकि इसके लिए बिजली विभाग व शिक्षा विभाग को दर्जनों बार लिखा जा चुका है, लेकिन कहीं से इस दिशा में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। हद तो तब हो जाती है जब इसी विद्यालय में प्रत्येक आम चुनाव में चाहे वह लोकसभा का हो या विधानसभा का कई मतदान केंद्रों के लिए क्लस्टर बनाया जाता है। गरदाहा गांव का मतदान केंद्र भी इसी स्कूल में रहता है। मतदान केंद्र को सभी सुविधाओं से युक्त किए जाने का चुनाव आयोग का स्पष्ट निर्देश है। बावजूद इसके अभी तक इस विद्यालय को बिजली से नहीं जोड़ा गया। बिजली के अभाव में इस विद्यालय के लिए स्वीकृत कंप्यूटर शिक्षा का कार्यक्रम पूरी तरह बंद पड़ा है। आईसीटी लैब द्वारा यहां पर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा दिए जाने का प्रावधान किया गया है, जो गरीब घर के छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।60 वर्ष पूर्व स्थापित गढ़वा जिला के सबसे पुराने हाई स्कूलों में शामिल गरदाहा हाई स्कूल में अभी तक बिजली नहीं पहुंची। जिस कारण विद्यालय के सम्यक संचालन में काफी परेशानी होती है। कांडी प्रखंड अंतर्गत खुटहेरिया पंचायत स्थित राजकीय कृत महंत श्री रामचंद्र पूरी उच्च विद्यालय तक अभी भी बिजली नहीं पहुंची, जबकि सरकार का सख्त निर्देश है कि प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को भी बिजली से निश्चित रूप से जोड़ा जाए।

इसके बावजूद अभी तक 60 वर्ष पूर्व स्थापित 600-700 से अधिक छात्र संख्या वाले हाई स्कूल में बिजली करण नहीं किया गया, जबकि इसके लिए बिजली विभाग व शिक्षा विभाग को दर्जनों बार लिखा जा चुका है, लेकिन कहीं से इस दिशा में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। हद तो तब हो जाती है जब इसी विद्यालय में प्रत्येक आम चुनाव में चाहे वह लोकसभा का हो या विधानसभा का कई मतदान केंद्रों के लिए क्लस्टर बनाया जाता है। गरदाहा गांव का मतदान केंद्र भी इसी स्कूल में रहता है। मतदान केंद्र को सभी सुविधाओं से युक्त किए जाने का चुनाव आयोग का स्पष्ट निर्देश है। बावजूद इसके अभी तक इस विद्यालय को बिजली से नहीं जोड़ा गया। बिजली के अभाव में इस विद्यालय के लिए स्वीकृत कंप्यूटर शिक्षा का कार्यक्रम पूरी तरह बंद पड़ा है। आईसीटी लैब द्वारा यहां पर ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा दिए जाने का प्रावधान किया गया है, जो गरीब घर के छात्र-छात्राओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यक्रम है।आज कंप्यूटर की जानकारी किसी भी क्षेत्र के लिए अति आवश्यक है, लेकिन बिजली के अभाव में दो कमरों में आईसीटी लैब की सामग्री रखकर बंद की हुई है, लेकिन उसका संचालन किया जाना असंभव है। हाल में इस विद्यालय को प्लस टू उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया गया है। इस स्थिति को देखने से लगता है कि दसवीं कक्षा के बाद अब इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को भी बिना बिजली के विद्यालय में ही पढ़ाई करनी पड़ेगी। खुटहेरिया पंचायत की मुखिया अनीता देवी सहित उप मुखिया आतिश कुमार सिंह व कई अभिभावकों ने तत्काल राजकीय कृत महंत श्री रामचंद्र पुरी जमा दो उच्च विद्यालय का बिजली कारण किए जाने की मांग की है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress