रामानन्द प्रजापति की रिपोर्ट
<>
सगमा :प्रखण्ड अंतर्गत बीरबल गांव में चल रहे मान्यता प्राप्त ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रजलित कर वार्षिक परीक्षा फल का वितरण किया गया। आयोजन में टॉप थ्री में स्थान पाने वालों छात्र-छात्राओं को अंक पत्र के साथ मेडल व सील्ड देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से अपने वर्ग में एक दो तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को समारोह में शामिल अतिथियों के हाथों से अंक पत्र के साथ गले मे मेडल के व हाथों में सील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व जीप सदस्य नंदगोपाल यादव ने कहा की पिछड़े गांव में पठन – पाठन की सभी सुविधाओं से लैस उक्त विद्यालय के प्रबंधन समिति को धन्यवाद देना चाहता हूँ। इस विद्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाके में शिक्षा का अलख जगाना था जिसे आज मैं पूरा होते हुए देख रहा हूँ ।
जबकि समारोह के विशिष्ट अतिथि सगमा के प्रखण्ड प्रमुख अजय कुमार साह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में उतीर्ण होने वाले सभी बच्चों के भविष्य की मंगल कामना करता हूँ। समारोह में उपस्थित विद्यालय के चेयरमैन पूर्व मुखिया इशहाक अंसारी के द्वारा अपने वर्ग में एक दो तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शुभकामना देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार धन्यवाद के पात्र हैं जो रात – दिन मेहनत कर के बच्चों को शिक्षा देने में लगे हुए हैं। समारोह के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य बेबी खातून ने अपने शंक्षिप्त संबोधन में बच्चों को मंगल कामना करते हुए उतीर्ण सभी छात्र छात्राओं को उत्शाह वर्धन करते हुए शेर पेस किया इसमें कहा कि
” जीत लो हर लम्हा बीत जाने से पहले ,लौट कर यादें आति है उस वक्त समारोह से पहले ” धन्यवाद ज्ञापन करते हुए विद्यालय के प्रबंधक महताब आलम ने उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को नामांकन कराने की अपील किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ मुख्यरूप से प्रधानाचार्य बेबी खातून , शिक्षक योगेंद्र कुमार यादव, विकास ठाकुर, रामविनय यादव, सुनील कुमार यादव, वीरेन्द्र यादव, अखिलेश यादव, संतु कुमार यादव, अजय यादव, रौशन कुमार, साहिद अंसारी, वीरेन्द्र प्रजापति, मनीश कुमार, महेश्वर विश्वकर्मा, अल्का कुमारी, प्रियंका, अर्चना, लालमणि देवी, संध्या देवी, रौशनी प्रवीण, रूकसार सिद्दीकी, आशिया सिद्दीकी, चांदनी सिद्दीकी सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।