एक ही दिन तीन लोगों की हुई आकस्मिक मृत्यु
विवेक मिश्रा की रिर्पोट
गढ़वा। जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मझिगावां पंचायत में एक ही दिन तीन लोगों की आकस्मिक मृत्यु हो गई। इससे पूरे गांव में मातम छा गया। बीते शुक्रवार को गांव के बुजुर्ग रामचंद्र चंद्रवंशी की मृत्यु हो गई। उसके कुछ ही घंटों बाद सेवानिवृत्त शिक्षक मुरलीधर चौबे (73 वर्ष) की मृत्यु हो जाती है। देर शाम मझिगावां गांव के ही एक नवयुवक की मृत्यु हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही लंगटू रजवार का 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना रजवार की मृत्यु शुक्रवार की देर शाम हो गई। परिजनों के अनुसार दोपहर सभी से अच्छे से बात किया। उसके बाद तबीयत ठीक नहीं लग रही है, ऐसा घर वालों को बताया। बीते कुछ दिनों से उसके शरीर में चेचक निकला हुआ था। परिजनों उसे मझिआंव रेफरल अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो जाती है।मृतक का शव देर शाम घर लाया गया। इसकी सूचना से पूरे गांव में मातम छा जाता है। लंगटू रजवार गांव में ही मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर किया करता है। मुन्ना भी मजदूरी करके पिता की मदद करता था। मुन्ना रजवार अपने पीछे माता पिता के साथ एक गर्भवती पत्नी, दो साल की बच्ची, छोटे भाई बहन को छोड़ गया।
मृतक का अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया। पुत्र की मृत्यु से पिता लंगटू रजवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है कि पुत्र के क्रिया कर्म के साथ विधवा बहु व परिवार के अन्य सदस्यों का मजदूरी के सहारे कैसे भरण पोषण कर पाएगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पंचायत भवन के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार...
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा में चालीस...
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव...
आजादी के 78 साल बाद आदिवासी लुका टोला मे रैयती जमीन में समोहीक रास्ता निकाला गया
आजादी के 78 साल बाद भी कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के आदिवासी टोला लुका में सड़क नहीं बन पायी...
हरिहरपुर ओपी से 200 मीटर की दूरी पर मंदिर से हनुमान जी की मुकुट चोरी की गई।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* हरिहरपुर ओपी क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, आजाद नगर(लेदरवा पर)...
प्लस टू उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर भड़के बीडीओ।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में मंगलवार को...
Average Rating