0 0
Read Time:3 Minute, 9 Second

विवेक मिश्रा की रिर्पोट
गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की रात्रि 10 बजे आयी तेज आंधी तूफान से भारी नुकसान होने की खबर है। इस आंधी तूफान में कई घरों के एस्बेस्टस सीट उड़ गए। सैकड़ो पेड़ उखड़ गए। साथ ही कई घरों पर पेड़ गिर गए व खेतों में काटकर रखी गयी फसलें तूफान में उड़ गए। रानाडीह पंचायत के कुरकुटा गांव निवासी चंदा देवी पति जोखन चौधरी का घर का एस्बेस्टस सीट पूरा उड़ गया।तूफान इतना तेज था कि घर का दीवार पर एक इंच भी सीटा नही बचा है। घर का सीटा उड़ कर 100 मीटर दूर चला गया है व पूरा चूर चूर हो गया है। पीड़ित परिवार बेघर हो गया है। तूफान के साथ आए पानी से घर में रखे अनाज वगैरह भी भींग कर खराब हो गया। आंधी तूफान में घर में रखे कपड़ा भी कहीं उड़ गया है।घटना के समय पीड़िता अपने तीन बच्चों धीरज, पंकज व पवन के साथ अकेली थी। पति नवीनगर में रहकर मजदूरी करता है। इस घटना में लगभग 60 हजार रुपये का नुकशान का अनुमान है। पीड़िता बहुत ही गरीब परिवार से है। अगर जल्द राहत उपलब्ध नही होता है तो इस परिवार को सर छुपाने के लिए मुश्किल हो जाएगा। उधर देवडीह निवासी बैजनाथ मिस्त्री का भी बरामदा का पूरा सीटा उड़ गया। प्रखंड कार्यालय के सामने चल रहा दाल भात केंद्र का भी एस्बेस्टस सीटा लोहे का एंगल के साथ उड़ कर ब्लॉक के चाहरदीवारी के अंदर चला गया है। अधौरा व बेलहथ गांव में पंचायत निधि से लगा सोलर टूट गया। इस तूफान में सैकड़ों पेड़ भी उखड़ गए हैं। रामबान्ध गांव निवासी करंजु पाल के खेत में एक बिगहा का काटकर रखा खेसारी का फसल तूफान में उड़ गया। दस हजार का नुकशान का अनुमान है। उधर खुटहेरिया गांव के दुरविजवा डीह टोला निवासी श्रवण विश्वकर्मा के घर पर भी तूफान में एक बड़ा पेड़ टूट कर गिर गया है। पेड़ के धक्के से एक बिजली का पोल भी टूट गया है।बाल बाल बचे घर के लोग। इस आंधी तूफान से पूरे कांडी प्रखंड में पिछले 17 घंटे से ब्लैक आउट है। बिजली गुल है, जिसके कारण लोगों को बिजली नही रहने से पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। लोगों के सामने फोन चार्ज करने की मुश्किल आ पड़ी है।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *