दो बहनों को विदाई सामग्री देकर कन्या विवाह विकास सोसायटी ने किया विदाई

गढ़वा जिले के गरीब की बेटियों के लिए कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी सहारा बनकर आगे आ रहा है। सोसाइटी की ओर से शनिवार को जिला मुख्यालय के जोबरइया मोहल्ला गांव में जरूरतमंद सुनील कुमार बिंद की पुत्री व उंचरी मोहल्ला निवासी रामजी राम की पुत्री को विवाह सामग्री दिया गया। सोसाइटी के जिला प्रबंधक बबन उर्फ अयूब खान ने बताया कि बाल विवाह को रोकने के लिए संस्था की ओर से लड़कियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विवाह सामग्री का वितरण किया जाता है। संस्था की ओर से बर्तन सेट, बेडशीट, तकिया, रजाई तोशक, बक्सा वर वधू के कपड़े और श्रृंगार का सामान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि कन्या विवाह एंड विकास सोसायटी झारखंड बिहार में हजारों लड़कियों को शादी में सहयोग कर चुका है। अब यह संस्था छत्तीसगढ़ व महानगर मुंबई में भी जागरूक करने का कार्य शुरू कर दी है। बहुत जल्द महानगर के मुंबई में भी सामुहिक विवाह कराकर अपने गरीब बहनों का डोली सजाने का कार्य करेगा। उन्होने कहा की गढ़वा जिला में संस्था की ओर से
सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं।
संस्था गरीब लड़कियों की शादी में सहयोग गरीबों के बीच कंबल, बच्चो के बीच किताब, खाद्य सामग्री का वितरण और बाल विवाह भ्रूण हत्या दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान भी चलाती है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अब तक दर्जनों गरीब लड़कियों की शादी में विदाई सामग्री देने में सहयोग किया है। इस अवसर पर शहर ऑफिस इंचार्ज बबन खान, टिंकू तिवारी, प्रतिमा कुमारी आदि उपस्थित थे।
About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating